December 2024 Vrat Tyohar List: बस कुछ ही दिनों बाद साल का आखिरी माह दिसंबर शुरू होने वाला है। धार्मिक लिहाज से दिसंबर का महीना बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस महीने कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आने वाले हैं। इस महीने धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिलेगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, दिसंबर माह की शुरुआत मार्गशीर्ष अमावस्या के साथ हो रही है। इसके साथ ही इस महीने विवाह पंचमी, मोक्षदा एकादशी, सफला एकादशी, अन्नपूर्णा जयंती से लेकर क्रिसमस तक व्रत और त्योहार पड़ेंगे। आइए जानते हैं दिसंबर माह में आने वाले व्रत और त्योहरों की पूरी लिस्ट।
दिसंबर में पड़ने वाले प्रमुख व्रत और त्योहारों की लिस्ट (December 2024 Vrat Tyohar List)
1 दिसंबर, 2024 – मार्गशीर्ष अमावस्या
6 दिसंबर, 2024 – विवाह पंचमी
7 दिसंबर, 2024 – चम्पा षष्ठी
8 दिसंबर, 2024 – भानु सप्तमी
11 दिसंबर, 2024 – मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती
12 दिसंबर, 2024 – मत्स्य द्वादशी और एकादशी व्रत का पारण
13 दिसंबर 2024 – प्रदोष व्रत, अनंग त्रयोदशी
14 दिसंबर, 2024 – दत्तात्रेय जयंती
15 दिसंबर, 2024 – अन्नपूर्णा जयंती, मार्गशीर्ष पूर्णिमा, त्रिपुर भैरवी जयंती, धनु संक्रांति, खरमास की शुरुआत
18 दिसंबर, 2024 – गणेश चतुर्थी व्रत
23 दिसंबर, 2024 – रुक्मिणी अष्टमी
25 दिसंबर, 2024 – क्रिसमस
26 दिसंबर, 2024 – सफला एकादशी
27 दिसंबर, 2024 – सुरूप द्वादशी
28 दिसंबर, 2024 – प्रदोष व्रत
29 दिसंबर, 2024 – शिव चतुर्दशी व्रत
30 दिसंबर, 2024 – हनुमान जयंती और पौष अमावस्या
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।