December Horoscope 2022: साल का आखिरी माह कई राशियों के जातकों के लिए लकी हो सकता है। दिसंबर में ग्रहों के गोचर से कई शुभ संयोग और योग भी बन रहे हैं, जिनका जातकों पर अच्छा और बुरा दोनों प्रभाव पड़ सकता है। दिसंबर में बुध देव मकर राशि में गोचर करेंगे।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध देव 28 दिसंबर को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं के बुध देव के स्थान बदलने से किन-किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है,जिसे लाभ और किसे हानि हो सकती है।
मेष राशि (Horoscope 2022 December)
इस राशि के जातकों के लिए बुध देव के स्थान परिवर्तन से मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर समय आपके लिए अच्छा हो सकता है। पेशेवर जीवन में भी आप अच्छा कर सकते हैं। किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है, जिस कारण आपकी सेहत भी खराब हो सकती है। ऐसे में इस दौरान आपको अपने स्वास्थ का अधिक ध्यान रखना होगा।
मिथुन राशि (Budh Gochar December 2022)
मिथुन राशि के जातकों को इस गोचर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। त्वचा संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। पेशेवर जीनव और कार्यस्थल पर भी समस्या का हो सकती है। खर्च बढ़ने के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। बातचीत करते समय शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर ही करें अन्यथा विवाद हो सकता है।
बुध देव के गोचर से इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
सिंह राशि (Grah Gochar December 2022)
सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर चुनौतिपूर्ण हो सकता है। आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं। इस अवधि में आप लोन भी ले सकते हैं। सेहत के प्रति सतर्क रहना होगा।
कुंभ राशि Rashi (Parivartan December 2022)
जातकों को पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि भी हो सकती है। खर्च भी बढ़ सकते हैं। ऐसे में पैसे के मामले में आपको सावधान रहना होगा।
धनु राशि (Rashi Parivartan 2022)
इस राशि के जातक इस दौरान कार्यक्षेत्र में बेहतर कर सकते हैं। साझेदारी में कारोबार कर रहे जातकों को मुनाफा हो सकता है। संपत्ति भी खरीद सकते हैं। सेहत में भी गिरावट हो सकती है।