December 2021 Rashifal In Hindi: वृषभ राशिफल: इस राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना बेहद ही शुभ रहने के आसार हैं। आपको हर काम में सफलता मिलने के आसार रहेंगे। कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन के प्रबल आसार हैं। सैलरी में अच्छी खासी बढ़ोतरी हो सकती है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहने से धन संबंधी दिक्कतें दूर होंगी। बिजनेस में भी सफलता के योग बन रहे हैं। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा से धन लाभ होने के आसार रहेंगे। जीवनसाथी का हर क्षेत्र में साथ मिलेगा।
मिथुन राशिफल: इस राशि के जातकों के लिए दिसंबर महीना काफी शुभ साबित होगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं या नौकरी बदलने की सोच रहे हैं उन्हें शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। करियर में अच्छी खासी ग्रोथ होने की संभावना है। मेहनत का उचित पुरस्कार प्राप्त होगा। वरिष्ठ अधिकारी इस दौरान आपके काम की प्रशंसा करेंगे। कर्ज का निपटारा कर सकते हैं। अचानक से धन की प्राप्ति के आसार दिखाई दे रहे हैं। यात्रा से भी धन की प्राप्ति होने की उम्मीद रहेगी।
कर्क राशिफल: दिसंबर महीना आपके लिए शुभ साबित होगा। यात्रा से लाभ की प्राप्ति होने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। इस दौरान आपको लाभ प्राप्त करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। जिसका आप खुलकर लाभ उठा पाने में सक्षम रहेंगे। कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। निवेश से भी धन प्राप्त होने की संभावना है। व्यापार में उन्नति मिलेगी। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को तरक्की मिलेगी। (यह भी पढ़ें- 2022 Money Rashifal: ज्योतिष अनुसार नए साल में इस राशि वालों पर बरसेगा पैसा ही पैसा, मां लक्ष्मी की रहेगी विशेष कृपा)
कन्या राशिफल: इस राशि वालों के लिए दिसंबर महीना अच्छा साबित होगा। आपके काम की हर जगह प्रशंसा होगी। आमदनी में वृद्धि के आसार दिखाई दे रहे हैं। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होने की उम्मीद है। मां लक्ष्मी की आप पर कृपा बनी रहेगी। पार्टनरशिप में काम करे रहे जातकों के लिए समय अनुकूल है। (यह भी पढ़ें- Vastu Shastra: घर में इस चीज का इस्तेमाल करने से आर्थिक तंगी से मिल सकता है छुटकारा, नहीं होती धन की कभी कमी)