December 2025 Grah Gochar: साल 2025 का आखिरी माह दिसंबर में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इस माह गुरु, मंगल से लेकर सूर्य तक राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इस माह के आरंभ में यानी 5 दिसंबर को देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे। ग्रहों के सेनापति मंगल 07 दिसंबर को धनु राशि में गोचर कर जाएंगे। ग्रहों के राजकुमार बुध की बात करें, तो वह माह में दो बार राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में दिसबंर माह में वह वृश्चिक और धनु राशि में रहेंगे। वर्तमान समय में सूर्य देव वृश्चिक राशि में है और पिता के कारक सूर्य देव 16 दिसंबर को धनु राशि में गोचर करेंगे। वहीं वैभव के कारक शुक्र देव 20 दिसंबर को वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर कर जाएंगे। ऐसे में ग्रहों की स्थिति में ये बदलाव के कारण कुछ राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है, साथ ही करियर, बिजनेस में तरक्की के साथ-साथ सेहत अच्छी रहने वाली है। आइए जानते हैं जानते हैं दिसंबर माह में किन राशियों को मिल सकता है भाग्य का साथ…

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

मंगल स्वराशि में होने के कारण इस राशि के जातकों को ऊर्जा और सफलता मिलेगी। इसके साथ ही गुरु आठवें भाव में में होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों का अध्यात्म की ओर काफी अधिक झुकाव होगा। ऐसे में धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं।  दिसंबर माह में इस राशि के जातकों को प्रॉपर्टी, भूमि और निवेश करने से अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। ऐसे में नौकरीपेशा जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आपकी मेहनत और लगन को देखते हुए कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। काम-व्यवसाय में विस्तार होगा और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धनु राशि (Sagittarius Zodiac)

इस राशि के जातकों के जीवन में शनि का विशेष प्रभाव हो सकता है। इस राशि के चौथे भाव में शनि रहने वाले हैं। इसके अलावा दिसंबर माह में बुध, सूर्य, शुक्र और मंगल भी गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को चारों तरफ से लाभ ही लाभ मिल सकता है। इस राशि में बुधादित्य, शुक्रादित्य, मंगल आदित्य से लेकर त्रिग्रही, पंचग्रही योग का निर्माण होगा। ऐसे में  सकारात्मक प्रभावों के कारण पुराने समस्याओं का समाधान देगा। विदेश यात्रा या पढ़ाई के योग बन रहे हैं। विदेश में नौकरी करने के सपना पूरा हो सकता है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय आपके पक्ष में होंगे। ऐसे में आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त हो सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे और धन की बचत कर पाने में सफल होंगे।

मीन राशि (Pisces Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में शनि विराजमान रहेंगे। इसके अलावा चौथे भाव में गुरु रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के सुख-सुविधाओं में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। करियर में नए विकल्प मिलेंगे। इसके साथ ही पदोन्नति के साथ-साथ वेतन वृद्धि हो सकती है। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है। धन वृद्धि होगी और बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। आध्यात्मिक प्रगति में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही मानसिक शांति में बढ़ोतरी होगी। 

12 घंटे बाद ग्रहों के राजा सूर्य करेंगे शनि के घर में प्रवेश, इन राशियों को मिल सकती है करियर में तरक्की, पैसों की तंगी होगी दूर

नए साल 2026 में देवताओं के गुरु बृहस्पति कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। वह नए साल में मिथुन, कर्क के साथ सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में वह साल के आरंभ में ही चंद्रमा के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।