December Gochar 2022: इस महीने से कई राशियों के भाग्य में बदलाव हो सकता है। कई राशियों के लोगों को भाग्य का साथ मिल सकता है। इस माह में ग्रहों के गोचर के कारण कई राशि के जातकों को धन आदि लाभ मिल सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस महीने तीन प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। सबसे पहले बुध और फिर शुक्र और फिर सूर्य 3 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं। आइए जानते हैं इन तीनों ग्रहों के एक ही राशि में गोचर करने से किन राशियों को फायदा हो सकता है-

मिथुन राशि | Gemini Horoscope

इस राशि के जातकों के लिए यह महीना बहुत ही भाग्यशाली हो सकता है। जातक को बुध, सूर्य और शुक्र का सहयोग मिल सकता है। जातक को अपार समृद्धि और सफलता मिल सकती है। व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। आय के स्रोत में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और व्यापार में भी अच्छा लाभ हो सकता है। किसी कानूनी मामले से जुड़े जातकों को इस दौरान सफलता मिल सकती है। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिल सकता है और निजी जीवन भी इस दौरान सुखमय हो सकता है।

वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope

इन तीनों ग्रहों का गोचर इस राशि के जातकों के लिए अच्छा समय लेकर आ सकता है। इस दौरान लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है। कार्यों को पूरा करने में आ रही परेशानी दूर हो सकती है। आप यात्रा पर भी जा सकते हैं और परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।

Astrology: शनिदेव की कृपा से 2023 में इन राशियों की चमक सकता है भाग्य; देखें VIDEO

मकर राशि | Capricorn Horoscope

इस राशि के लोग नौकरी करते हैं। इनके कई फायदे हो सकते हैं। प्रमोशन और सैलरी में भी बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यस्थल पर समय आपके अनुकूल हो सकता है। अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपको मेहनत का फल मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले जातकों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं और करियर में भी प्रगति हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा लेकिन सेहत के प्रति सतर्क रहना चाहिए।