December 2022 Horoscope: इस साल का आखिरी माह यानि की दिसंबर कई राशियों के जातकों के लिए प्रतिकूल तो कई के लिए अनुकूल हो सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दिसंबर में शुक्र देव दो बार राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव पहले धनु और फिर मकर राशि में गोचर करेंगे। जिसका प्रतिकूल प्रभाव कई राशियों के जातकों पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि शुक्र देव के इस गोचर से किन-किन राशियों के लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

वृषभ राशि


शुक्र देव के दिसंबर में दो बार राशि परिवर्तन से जातकों को सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपसी समझ में कमी आ सकती है और वाद-विवाद भी हो सकता है। इस दौरान साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।

कर्क राशि
शुक्र देव के धुन और मकर राशि में गोचर से इस राशि के जातकों का प्रतिकूल समय आ सकता है। जातकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में लाभ कम ही होने की संभावना है। आपकी सामाजिक छवि भी खराब हो सकती है। सेहत में भी गिरावट हो सकती है।

सिंह राशि
शुक्र देव के मकर राशि में गोचर से जातकों को व्यवसाय में कुछ परेशानियां हो सकती हैं और मुनाफा कम हो सकता है। किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। सेहत के प्रति सतर्क रहें।

मकर राशि
शुक्र देव के धनु राशि में प्रवेश करने से रिश्तों में खटास आ सकती है। फिजूलखर्ची के कारण आर्थिक हानि हो सकती है। सेहत में भी गिरावट की संभावना है।

शुक्र देव के गोचर का इन राशियों पर पड़ेगा अनुकूल प्रभाव

धनु राशि
बुध देव के मकर राशि में प्रवेश करने से जातकों को कुछ हानि हो सकती है। कार्यस्थल पर अधिक काम का बोझ हो सकता है। साथ ही और भी कई परेशानियां आ सकती हैं। कोराबार में भी कम लाभ हो सकता है। संबंध में खराब हो सकते हैं।