Dream Astrology: सपने आमतौर पर हर इंसान देखता है। वहीं कुछ सपने देखकर हम भयभीत हो जाते हैं तो कुछ सपने देखकर हमको सुखद का अनुभव होता है। वहीं आपको बता दें कि ये जरूरी नहीं कि जो सपना आपने देखा हो उसका असल जिंदगी में भी वो ही मतलब हो। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर सपने में आपको गीता, गाय और गंगा दिखाई देती हैं, तो उसका असल जिंदगी में इनका क्या फल प्राप्त होता है। आइए जानते हैं…
सपने में गीता को देखना
स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में गीता ग्रंथ का देखना बेहद शुभ फलदायी होता है। इसका मतलब होता है कि आने वाले दिनों में आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। साथ ही आपकी कोई सोची हुई योजना सफल हो सकती है। वहीं आने वाले दिनों में आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। साथ ही गीता सपने में दिखने पर आप पर भगवान श्री कृष्ण की कृपा होने वाली है।
सपने में गाय माता का दिखाई देना
हिंदू धर्म के अनुसार गाय माता के अंदर सही देवी- देवताओं का वास माना जाता है। इसलिए सपने में गाय माता का दिखना बेहद मंगलकारी माना जाता है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। साथ ही घर या परिवार में किसी बच्चे का जन्म हो सकता है। वहीं घर में सुख, समृद्धि और ख़ुशी का आगमन होगा। गौ माता की कृपा से सकारात्मक शक्ति का संचार होगा।
सपने में गंगा नदी को देखना
स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में गंगा नदी का दिखाई देना शुभ फलदायी सिद्ध होता है। मतलब आने वाले दिनों मेंं आपकी कोई योजना पूर्ण हो सकती है। साथ ही आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आने वाले दिनों में आपकी दरिद्रता दूर हो सकती है। वहीं आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है।
भगवान के दर्शन करना
सपने में अगर किसी देवी-देवता के दर्शन हो जाएं तो ये सपना जीवन में सुख-समृद्धि और धन लाभ दिलाता है। सपने में अंधेरे में किसी कोने पर जलता हुआ दीपक देखने का मतलब है कि आपके ऊपर जल्द मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है। साथ ही आने वाले दिनों में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। वहीं कोई मनोरथ पूर्ण हो सकता है।