प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) पर फिर से देश के नाम संदेश दिया। उन्होंने लॉकडाउन (Lockdown) का सख्ती से पालन करने की लोगों से अपील भी की। साथ ही प्रधानमंत्री ने 5 अप्रैल को सभी भारतवासियों से कोरोना के संकट को अंधकार से चुनौती देने के लिए कहा। जिसके लिए उन्होंने अपील की 5 अप्रैल को रात 9 बजे 130 करोड़ देशावासी 9 मिनट के लिए अपने घर की सभी लाइट बंद करके बालकनी या दरवाजे में खड़े होकर दीपक, मोमबत्ती, टॉर्च या अपने फोन की फ्लैशलाइट जलाएं। जानिए ज्योतिष अनुसार दीपक जलाने के क्या हैं फायदे…

– दीपक जलाने का मतलब होता है कि अपने जीवन में अंधकार हटाकर प्रकाश फैलाना। ऐसा करने से अग्नि देव प्रसन्न होते हैं और जीवन में आने वाली कई तरह की परेशानियों से बचाते हैं।

– दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होने के साथ ही घर का वातावरण संतुलित रहता है।

– इससे आत्मबल और आत्मविश्वास बढ़ता है। नकारात्मक शक्तियां खत्म होती है और इंसान रोगों से दूर रहता है।

– दीपक जलाने से घर के हानिकारक बैक्टीरिया खत्म होते हैं और दीप ज्योति आरोग्य बनाने में मदद करती है

– ऐसा कहा जाता है कि दीपक जलाने से वातावरण में सकारात्मकता आती है। इसके अलावा दीपक की जलती लौ व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने का संदेश देती है।

– हर रोज पीने के पानी के बर्तन के पास घी का दीपक जलाकर रखने से धन की वृद्धि होती है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।

– भगवान शिव के तीन नेत्र है पहला सूर्य दाहिना नेत्र, चंद्रमा वाम नेत्र & तीसरा नेत्र अग्नि है। दीपक अग्नि का प्रतीक है।

दीपक जलाते समय इस मंत्र का उच्चारण करना चाहिए-
शुभम् करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम्।
शत्रुबुद्धि विनाशाय, दीपं ज्योति नमोस्तुते।।

5 अप्रैल को क्या है खास: इस दिन प्रदोष व्रत और वामन द्वादशी है। द्वादशी तिथि शाम 7 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। इस दिन भगवान वामन की पूजा अराधना की जाती है। भगवान वामन विष्णु जी के 5वें अवतार माने जाते हैं। इसी दिन प्रदोष व्रत भी है। ये व्रत दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। ये तिथि शाम 7 बजकर 24 मिनट के बाद से लग जायेगी। माना जाता है कि इस व्रत को करने से इंसान की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।