Conjunction Of Saturn And Venus 2026: वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है। साथ ही शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग आदि का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी इन दोनों ग्रहों की युति बनती है, तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि 30 साल बाद मीन राशि में शुक्र और शनि की युति बनने जा रही है। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही नई नौकरी के साथ आय में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र और शनि की युति सकारात्मक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनेगा। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि होगी। साथ ही कार्य-व्यापार में भी प्रगति होगी। वहीं आय के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं इस समय स्टॉक मार्केट, रियल एस्टेट या व्यापार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। वहीं इस दौरन योजनाएं सफल होंगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा और एकाग्रता बढ़ेगी। वहीं पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी और सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
शुक्र और शनि की युति कुंभ राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि एक तो शनि देव आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही यह युति आपकी राशि से धन भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं पुराने कर्ज या अटके भुगतान से राहत मिल सकती है। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपकी समझदारी की सराहना होगी। व्यापारियों को उधार धन मिल सकता है। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र और शनि की युति करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से कर्म भाव पर बनेगी। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा और एकाग्रता बढ़ेगी। वहीं पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी और सहयोग मिलेगा। साथ ही इस समय आपके पिता के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
