Conjunction Of Saturn And Venus 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार इस साल दिवाली 31 अक्टूबर को है। वहीं आपको बता दें कि दिवाली के बाद शुक्र और शनि की युति बनने जा रही है। यह युति 30 साल बाद बनने जा रही है। क्योंकि शनि देव ने 30 साल बाद कुंभ राशि में प्रवेश किया है। ऐसे में शनि और शुक्र की युति से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र और शनि की युति लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आपकी कार्यकरने की शैली में निखार आएगा। साथ ही आपकी पर्सनल लाइफ भी इस अवधि में काफी अच्छी रहेगी। आपको अपने पार्टनर का पूरी सहयोग मिलेगा। वहीं इस समय जीवनसाथी की तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ मिल सकता है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय आपको पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। इस अवधि में शनि के शुभ प्रभाव से आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी और जीवन के हर क्षेत्र में फायदा भी मिलेगा। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शुक्र और शनि की युति मिथुन राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही इस समय आपके अटके हुए कार्य बनेंगे। वहीं इस समय विदेश यात्रा या विदेशी नागरिकता के लिए किए गए प्रयास भी सफल होंगे। साथ ही व्यापारियों को अच्छा धन लाभ होता दिखाई दे रहा है। वहीं नौकरी करने वालों की कार्यशैली में भी सुधार आएगा और कार्यक्षेत्र में प्रभाव भी बढ़ेगा। वहीं इस दौरान आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र और शनि देव का संयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आपकी आमदनी में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। साथ ही इस अवधि में आपकी नौकरी में बदलाव हो सकता है और कई प्रतिष्ठित लोगों से आपकी जान पहचान भी बढ़ेगी। वहीं कारोबारियों को निवेश से लाभ भी होगा। साथ ही इस समय कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक डील हो सकती है, जिससे भविष्य में लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024