Conjunction Of Saturn And Venus 2024: साल 2024 की शुरुआत में कई मित्र ग्रह युति बनाने जा रहे हैं। जिसमें शुक्र और शनि देव का भी नाम शामिल है। आपको बता दें कि शनि देव अभी कुंभ राशि में भ्रमण कर रहे हैं और साल 2024 की शुरुआत में शुक्र ग्रह कुंभ राशि में गोचर करेंगे। जिससे इन दोनों ग्रहों की युति कुंभ राशि में बनेगी। यह युति शनि की स्वराशि कुंभ में 30 साल बाद बन रही है। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र और शनि की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं जीवन में शुभ प्रभाव बढ़ेगे और आपको करियर से संबंधित शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आपके कारोबार में कमाई बढ़ेगी और आपको शुभ लाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही पुराने निवश से लाभ होगा। वहीं अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं, समय अनुकूल है। वहीं एक्सपोर्ट और इंपोर्ट से जुड़ा व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शुक्र और शनि का संंयोग का वृष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं बिजनस में मुनाफा अच्‍छा होगा। आपको कारोबार में मनचाही सफलता प्राप्‍त होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं और वैवाहिक जीवन अच्‍छा चलेगा। साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को कोई नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। वहीं जिन छात्रों का अभी कोर्स पूरा हुआ है, उन लोगों को जॉब मिलेगी।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों को शुक्र और शनि की युति शुभ फलदायी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के धन भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपके लिए जीवन में कमाई करने के कई मौके आएंगे और आपको शुभ लाभ होगा। मकर राशि के लोग पहले से अधिक धन की बचत कर पाएंगे। इसलिए आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं शनि देव आपकी राशि से लग्न के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप मेहनत भी अधिक करेंगे। साथ ही आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। वहीं इस समय आपके नए- नए लोगों के साथ संबंध बनेंगे। 

यह भी पढ़ें:

मेष, वृष और मिथुन राशि का वर्षफल 2024

कर्क, सिंह और कन्या राशि का वर्षफल 2024

तुला, वृश्चिक और धनु राशि का वर्षफल 2024

मकर, कुंभ और मीन राशि का वर्षफल 2024