Conjunction Of Saturn And Venus 2025: ज्योतिष पंचांग के मुताबिक नवग्रहों का आपस में मित्रता और शत्रुता का भाव विघमान होता है। वहीं आपको बता दें कि गोचर में शत्रु और मित्र ग्रह युति का निर्माण करते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि मीन राशि में शनि, शुक्र और राहु ग्रह का त्रिग्रही योग बन रहा था। वहीं आपको बता दें कि 18 मई को राहु ग्रह कुंभ राशि में संचऱण कर गए हैं, जिससे मीन राशि में शुक्र और शनि देव की युति बन गई है। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन लोगों को मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र और शनि देव की युति सकारात्मक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही यदि आप व्यवसाय में हैं, तो इस दौरान नई पार्टनरशिप फायदेमंद रहेगी। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। रुकी हुई रकम भी प्राप्त हो सकती है। आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र और शनि का संयोग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से 11वें स्थान पर बनेगी। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में विशेष तरक्की मिल सकती है। साथ ही कार्य-व्यापार में भी प्रगति होगी। अगर आप इस दौरान कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो उस दृष्टि से भी यह युति शुभ रहेगी। वहीं आय के नए सोर्स से आप धन कमा सकते हैं। वहीं आपको निवेश से लाभ को योग बन रहे हैं। साथ ही आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
शुक्र और शनि देव की युति आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा जातकों को वर्क प्लेस पर सीनियर कलीग का सहयोग मिलेगा। आपके काम की सराहना होगी, जिससे पदोन्नति या नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। नए ऑर्डर मिल सकता है। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।