Conjunction Of Shani And Budh: साल 2024 शुरू होने में एक महीने से भी कम का समय बचा हुआ है। ऐसे में हर इंसान के मन मे सवाल है कि आने वाला साल उनके लिए कैसा रहेगा। वहीं अगर ज्योतिष के दृष्टिकोण से देखें तो साल 2024 में कई शुभ योग और ग्रहों की आपस में युति बनेगी। जिसमें बुध और शनि देव का नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि साल 2024 की शुरुआत में मित्र ग्रह शनि और बुध देव की युति कुंभ राशि में बनने जा रही है। जिससे कुछ राशियों का भाग्योदय हो सकता है। साथ ही इन लोगों को आकस्मिक धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध और शनि की युति लाभदायक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही बुध ग्रह के प्रभाव से आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। साथ ही  नौकरी में प्रमोशन के योग हैं और वैवाहिक जीवन अच्‍छा चलेगा। छात्रों को इस वक्‍त किसी परीक्षा प्रतियोगिता में मनचाही सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आपको मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। वहीं जो लोग मार्केटिंग, बैंकिंग, कला और कम्यूनिकेशन से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार रहेगा।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

बुध और शनि का संयोग वृष राशि के लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही वृष राशि के लोगों के जीवन में शुभ प्रभाव बढ़ेगे और आपको करियर से संबंधित शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आपके कारोबार में कमाई बढ़ेगी और आपको शुभ लाभ की प्राप्ति होगी। वहीं इस दौरान व्यापारियों को कारोबार में अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। जिससे इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध और शनि ग्रह का संयोग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर बनने जा रही है। जिससे इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं बैंक बैलेंस बढ़ेगा और आपके परिवार के खुशी का माहौल रहेगा। शनिदेव की कृपा से आपका आध्‍यात्मिक कार्यों में मन लगेगा और आपके जीवन में सुख समृद्धि बढ़ेगी। साथ ही इस दौरान आप काम- कारोबार के संबंध से देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष, वृष और मिथुन राशि का वर्षफल 2024

कर्क, सिंह और कन्या राशि का वर्षफल 2024

तुला, वृश्चिक और धनु राशि का वर्षफल 2024

मकर, कुंभ और मीन राशि का वर्षफल 2024