Conjunction Of Saturn And Venus 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार नवग्रहों का आपस में मित्रता और शत्रुता का भाव विघमान है। वहीं आपको बता दें कि गोचर में शत्रु और मित्र ग्रहों की युति समय- समय पर बनती रहती है। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि 28 मार्च को शनि देव मीन राशि में गोचर करेंगे, जहां पहले से ही शुक्र ग्रह स्थिति हैं। ऐसे में शुक्र और शनि की युति बनने जा रही है। यह युति 30 साल बाद मीन राशि में बनेगी। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन लोगों को मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र और शनि देव का संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही यदि आप व्यवसाय में हैं, तो इस दौरान नई पार्टनरशिप फायदेमंद रहेगी। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। वहीं इस समय आपका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही इस समय जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
शनि और शुक्र ग्रह का संयोग आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली से तीसरे स्थान पर बनने जा रहा है। वहीं शनि देव आपकी राशि से धन भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस दौरान आपका कम्युनिकेशन अच्छा होगा। साथ ही सेहत में सुधार आएगा। वहीं आपके द्वारा लिए गए त्वरित फैसले और किए गए कार्यों की सराहना होगी। वहीं इस दौरान आपको फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही इस दौरान उन लोगों को विशेष लाभ हो सकता है, जिनका काम- कारोबार वाणी, मीडिया, मार्केटिंग, बैंकिंग और गणित से जुड़ा हुआ है। वहीं आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र और शनि की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली से 11वें भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में विशेष तरक्की मिल सकती है। साथ ही कार्य-व्यापार में भी प्रगति होगी। अगर आप इस दौरान कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो उस दृष्टि से भी यह युति शुभ रहेगी। वहीं आय के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। साथ ही इनकम में इजाफा हो सकता है। वहीं इस समय स्टॉक मार्केट, रियल एस्टेट या व्यापार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। विदेश यात्रा या किसी लंबी दूरी की यात्रा से व्यावसायिक लाभ मिल सकता है।