Conjunction Of Saturn And Venus 2026: वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2026 में कई मित्र ग्रह और शत्रु ग्रह की युति बनने जा रही है। जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलेगा। आपको बता दें साल 2026 की शुरुआत में दो मित्र ग्रह न्यायाधीश शनि और धन के दाता शुक्र ग्रह की युति मीन राशि में बनने जा रही है। ज्योतिष अनुसार शनि और शुक्र दोनों में मित्रता का भाव है ऐसे में इन दोनों की युति बनने से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही 2026 की शुरुआत में इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि और शुक्र की महायुति लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से 11वें स्थान पर बनेगी। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही यह समय करियर के लिहाज से फलदायी साबित होगी। इस दौरान आपके करियर में तरक्की देखने को मिलेगी। इस अवधि में काम के सिलसिले में की गई कई यात्राएं भी आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती हैं। आप करियर में नई ऊंचाइयों को छूएंगे। वहीं रुकी हुई योजनाओं में गति आएगी। साथ ही व्यापारी वर्ग के लोगों को मुनाफे की कोई बड़ी डील मिल सकती है। धन का निवेश लाभप्रद रहेगा।
मीन राशि (Pisces Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि और शुक्र की युति सकारात्मक साबित हो सकती है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से लग्न स्थान पर बनेगा। इसलिए इस अवधि में आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ मिल सकता है। वहीं इस दौरान शादीशुदा लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। करियर में उन्नति होगी। साथ ही अपनी रचनात्मकता के बल पर आप बड़ी उपलब्धियों को हासिल कर सकते हैं। वहीं आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
शनि और शुक्र का संयोग मिथुन राशि के लोगों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से नवम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको कामों में किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप अधिक आत्मविश्वासी बनेंगे और आपके नेतृत्व गुणों में निखार आएगा। स्टूडेंट्स जातकों को करियर में सफलता मिलेगी। वहीं इस दौरान आप देश- विदेश की या यात्रा कर कर सकते हैं। करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। वहीं मेहनत का फल मिलेगा। कर्क राशि वालों के अपने माता-पिता के साथ संबंंध मजबूत रहेंगे।
