Conjunction Of Saturn And Venus 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- सयम पर गोचर करके अपने मित्र औ शत्रु ग्रह के साथ युति बनाते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि ग्रह अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में संचरण कर रहे हैं। वहीं दिसंबर में शुक्र ग्रह कुंभ में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कुंभ राशि में शुक्र और शनि की युति बनेगी। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र और शनि की युति लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही इस समय आपके संचित धन में वृद्धि होने की संभावना है। आप पैसे बचाने में भी सफल रहेंगे। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए लाभदायक रहेगा और कार्यक्षेत्र में भी आपके प्रदर्शन में सुधार होगा। वहीं शादीशुदा जातकों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं इस समय कुंवारे लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय आपके बड़े- बड़े लोगों के साथ संबंध बन सकते हैं।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शुक्र और शनि का संयोग आप लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको नई नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वहीं आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए लाभदायक रहेगा और कार्यक्षेत्र में भी आपके प्रदर्शन में सुधार होगा। साथ ही व्यापारयों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। नए ऑर्डर मिल सकते हैं।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि और शुक्र का संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से नवम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही लिए गए निर्णयों और किए गए कार्यों की प्रशंसा भी होगी। धर्म-कर्म व आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। वहीं इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है। वहीं इस समय आय के नए स्रोत भी मिल सकते हैं और आपको कर्ज चुकाने में सफलता मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024