Conjunction Of Shani And Budh: वैदिक पंचांग अनुसार साल 2025 में कई शुभ ग्रहों की युति बनेगी। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि साल 2025 की शुरुआत में दो मित्र ग्रह वाणी के कारक बुध और कर्मफल दाता शनि देव का संयोग बनने जा रहा है। कुंभ राशि में शनि और बुध की युति लगभग 30 साल बाद बनने जा रही है, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

बुध और शनि की युति आप लोगों को लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न स्थान पर बनेगी। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही इस साल आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। वहीं आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं व्यापारियों के लिए साल 2025 काफी लाभकारी रहेगा, व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं शनि देव ने आपकी गोचर कुंडली में शश नाम का राजयोग भी बनाया है। इसलिए नौकरीपेशा लोगों को जॉब में प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग हैं। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध और शनि का संयोग शुभ सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली से लाभ स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए साल 2025 में आप लोगों की आय में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। साथ ही आय के नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं इस अवधि आप छात्र जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनको साल 2025 में शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। साथ ही आपको निवेश से भी लाभ हो सकता है। वहीं इस अवधि में आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से लाभ हो सकता है। वहीं संतान की तरक्की हो सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के के लिए बुध और शनि की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंंगे। साथ ही नए लोगों से मुलाकात के अवसर मिलेंगे जिससे आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। लेखन, संचार और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। नई नौकरी मिलने की संभावना है। वहीं इस दौरान आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से छठे और नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही कोर्ट- कचहरी के मामलों में आपको विजय मिल सकती है।