Conjunction Of Shani And Budh: साल 2024 में कई शुभ ग्रहों की युति बनेगी। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि साल 2024 की शुरुआत में दो मित्र ग्रह व्यापार के दाता बुध और कर्मफल दाता शनि देव की युति बनेगी। कुंभ राशि में शनि और बुध की युति लगभग 30 साल बाद बनी है, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध और शनि की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से इनकम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए साल 2024 में आप लोगों की इनकम में बढ़ोतरी होगी। साथ ही सोर्स के नए माध्यम बनेंगे। वहीं इस दौरान आप इस राशि के छात्र जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनको साल 2024 में शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। वहीं आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपको निवेश से भी लाभ हो सकता है। वहीं इस अवधि में आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से लाभ हो सकता है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
बुध और शनि का संयोग आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव पर बन रहा है। इसलिए इस समय आपकी आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही इस साल आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए साल 2024 काफी फायदेमंद रहेगा, व्यापार में अच्छा लाभ होगा। वहीं शनि देव ने आपकी गोचर कुंडली में शश नाम का राजयोग भी बनाया है। इसिलए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होता रहेगा। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को जॉब में प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध और शनि की युति शुभ फलदायी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख मिल सकता है। साथ ही अगर आपका व्यापार प्रापर्टी, रियल स्टेट और मेडिकल से जुड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही नौकरी पेशा जातकों की अच्छी आमदनी और प्रभाव बढ़ेगा, साथ ही अपना नया बिजनस भी शुरू कर सकते हैं, जिसमें अच्छा फायदा भी मिलेगा। साथ ही इस समय आपके माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे, उनका सहयोग आपको प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ें:
मेष, वृष और मिथुन राशि का वर्षफल 2024
कर्क, सिंह और कन्या राशि का वर्षफल 2024