Conjunction Of Budh And Guru 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके मित्र और शत्रु ग्रह के साथ युति बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि जून में बुध और गुरु बृहस्पति की युति बनने जा रही है। ये युति लगभग 12 साल बनने जा रही है।  ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु और बुध का संयोग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं इस समय आपके परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। साथ इस समय शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। साथ ही आप इस दौरान काफी कुछ नया सीखेंगे जो आपके करियर में वृद्धि कराएगा। वहीं इस दौरान अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही गुरु की कृपा से आपके नए- नए लोगों के साथ संबंध बनेंगे। जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

मीन राशि (Meen Zodiac)

गुरु और बुध की युति मीन राशि के लोगों को साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से चतुर्थ स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही अगर आप राजनीति से जुड़े हुए हैं, तो आपको इस दौरान आपको चुनाव में विजय मिल सकती है। साथ ही किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस समय आपके माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। वहीं आपके द्वारा बनाई जा रही नई योजनाएं लाभकारी साबित हो सकती हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु और बुध का संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से दूसरे स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन हो सकता है। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं इस दौरान आपकी वाणी में सुधार देखने को मिलेगा। जिससे आपके लोग इंप्रेस होंगे। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। आय वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्य में सफलता हासिल कर सकते हैं। संतान से खुशखबरी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025