Conjunction Of Budh And Guru: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल बाद अन्य ग्रहों के साथ योग बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि अभी गुरु बृहस्पति मेष राशि में गोचर कर रहे हैं और वहीं बुध ग्रह मार्च की शुरुआत में मेष राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे मीन राशि में गुरु और बुध की युति बनेगी। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन पर गुरु और बुध की विशेष कृपा रहने वाली है। साथ ही इन लोगों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध और गुरु का संयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही रुका हुआ धन मिल सकता है। वहीं आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और धन से जुड़ी सभी योजनाएं सफल होंगी। साथ ही जिन लोगों का करियर और काम मीडिया, मार्केटिंग, कम्यूनिकेशन और वाणी के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, उन लोगों को यह समय शानदार रहेगा। वहीं गुरु के प्रभाव से आपको करियर में नए मौके मिलेंगे।

मेष राशि (Aries Zodiac)

बुध और गुरु की युति आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रही है। इससिए इस समय आपका मन धर्म- कर्म के कामों में ज्यादा लगेगा। साथ ही आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। वहीं आपके इस समय नए लोगों के साथ संबंध बनेंगे। जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा। वहीं शादीशुदा लोगों की जिंदगी खुशनुमा रहेगी। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।  करियर के मामले में यह समय लाभदायी होगा। परिवार में सुकून रहेगा और कोई नई संपत्ति खरीदने की दिशा में काम कर सकते हैं। इस समय आपको किस्मत का भी साथ मिलेगा।

धनु राशि (Dhanu Zodic)

आप लोगों के लिए बुध और गुरु की युति शुभ फलदायी साबित हो सकती है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव पर बनने जा रही है। वहीं धनु राशि के स्वामी गुरु ग्रह ही है। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मतलब संतान की नौकरी या विवाह हो सकता है। वहीं करियर और कारोबार के मामले में शानदार परिणाम प्राप्‍त होंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपको शुभ परिणाम मिलेंगे और कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा। वहीं जो लोग प्रेम संबंध में हैं, उनका विवाह हो सकता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024