Conjunction Of Budh And Guru: साल 2024 में कई मित्र ग्रहों की युति बनेगी। जिसमेंं ग्रहों के राजकुमार बुध और देवताओं के गुरु बृहस्पति का नाम शामिल है। आपको बता दें कि साल 2024 की शुरुआत में बुध और गुरु की युति बनने जा रही है। यह युति मेष राशि में बनेगी। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध और गुरु की युति लाभदायक साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि में ही बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। वहीं इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की के योग बन रहे हैं और आपको आने वाले साल में प्रमोशन मिल सकता है। आपको कहीं से नई नौकरी का बुलावा आ सकता है। साथ ही इस समय आपको मान- सम्मान और पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही अविवाहित लोगों का विवाह पक्का हो सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
बुध और गुरु की युति आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से पंचम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस समय आपको प्रेम- संबंध में सफलता मिलेगी। वहीं आप लोगों को आकस्मिक धनलाभ की भी प्राप्ति होगी। वहीं धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगीा। साथ ही आपकी करियर से संबंधित योजनाएं सफल होंगी। छात्रों के लिए यह गोचर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता देने वाला माना जा रहा है। जो छात्र नौकरी पाने के लिए विदेश जाने के इच्छुक हैं उनके प्रयास सफल हो सकते हैं। मतलब कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध और गुरु की युति लाभदायक साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस समय नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं और आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही आप कोई धार्मिक या मागंलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस समय व्यापारियों की दैनिक इनकम में बढ़ोतरी होगी।
यह भी पढ़ें:
मेष, वृष और मिथुन राशि का वर्षफल 2024
कर्क, सिंह और कन्या राशि का वर्षफल 2024