छठ पर्व 2019 आने से पहले ही छठ गीतों की डिमांड बढ़ती जा रही है। इन दिनों सोशल मीडिया पर कई छठ गीत वायरल हो रहे हैं। भोजपुरी के सभी जाने माने सितारें एक से बढ़कर एक छठ गीत लेकर आ रहे हैं। खास तौर पर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के छठ गीत काफी पसंद किये जा रहे हैं। खेसारी लाल यादव के गाने इंटरनेट पर आते ही छा जाते हैं। छठ पर्व के इस खास मौके पर भी खेसारी के पटना के घटिया ये आहे गीत, सोनू हमरा पे भरोसा नईखे गाना, आरा छपरा के घाट निक लागेला जैसे कई छठ गीत वायरल हो रहे हैं।
– इन दिनों काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का ‘पटना के घटिया ये आहे’ सॉन्ग काफी पसंद किया जा रहा है। ये गीत छठ पूजा को लेकर है। इसे गाया खेसारी लाल यादव ने है। इसके बोल पवन पांडे के हैं।
– छठ से पहले भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का गाना ‘सोनू हमरा पे भरोसा नईखे’ भी काफी छाया हुआ है। इस गाने ने यूट्यूब पर धमाल मचा रखा है। हालांकि ये गाना पुराना है, लेकिन इसका क्रेज अभी भी बरकरार है।
– ‘आरा छपरा के घाट निक लागेला’ गाने को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव आने वाले त्योहारों के लिए अक्सर गाने गाते आए हैं। उनका गाया हुआ कोई भी सॉन्ग इंटरनेट पर मिनटों में छा जाता है।
– छठ के अवसर पर खेसारी का एक और गाना ‘आवत तानी रेल धके’ भी काफी वायरल हो रहा है। इस गाने को अब तक 14,624,637 व्यूज मिल चुके हैं। आपको बता दें कि इस गाने को जी म्यूजिक भोजपुरी ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट पर अपलोड किया है। इस गाने को लिखा है प्यारे लाल यादव और आजाद सिंह ने। Awatani Rail Dhake Song
आपको बता दें साल 2019 में छठ पूजा का पर्व 31 अक्टूबर से शुरू हो रहा है जो 3 नवंबर तक चलेगा। छठ पूजा के पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा और चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत संपन्न किया जायेगा।

