Chhath Puja 2019: छठ पर्व आने में अब कुछ समय शेष रह गया है। लेकिन इस पर्व से पहले ही भोजपुरी के कई नए छठ गीत और कई पुराने गीत भी वायरल होने लगे हैं। छठ पूजा मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाई जाती है। जो इस साल 2 नवंबर को है। लेकिन इसकी शुरुआत 31 अक्टूबर से नहाय खाय से हो जायेगी। ये पर्व 4 दिनों तक चलता है। यहां देखिये भोजपुरी इंडस्ट्री के कौन-कौन से छठ गीत इन दिनों छाए हुए हैं…

भोजपुरी छठ गीत (Bhojpuri Chhath Geet 2019) :

इस साल छठ पूजा से पहले भोजपुरी के स्टार खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, प्रियंका सिंह, अक्षरा सिंह, आम्रपाली और रितेश पांडे अपने गाने रिलीज कर चुके हैं। जन्हें काफी पसंद भी किया जा रहा है। भोजपुरी छठ गीत की हमेशा से ही लोकप्रियता रही है। आप भी देखिए इस साल कौन-कौन से छठ गीत हो रहे हैं वायरल…

– खेसारी लाल यादव की आवाज में उगी भईल अरघ के बेर छठ गीत जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। Ugi Bhail Aragh Ke Ber

– मूवी निरहुआ चलल लंदन का पहिले पहल गीत भी काफी हिट हो रहा है। हालांकि ये गीत पुराना है जिसे मशहूर गायिका शारदा  सिन्हा ने गाया है। लेकिन इस मूवी में इस गाने को अपनी आवाज दी है कल्पना ने।

– रितेश पांडे का ये गीत भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने के लिरिक्स आर आर पंकज के हैं।

– प्रियंका सिंह का भी छठ पूजा गीत इन दिनों काफी वायरल हो रहा है।

– खेसारी लाल यादव के गाने इंटरनेट पर आते ही पॉपुलर हो जाते हैं। इनके इस छठ गीत को भी काफी पसंद किया जा रहा है। इसके लिरिक्स पवन पांडे के हैं। म्यूजिक शंकर सिंह का है। Chhath Kare Jaib Naihar Mein

घरे घरे होता छठी माई के बरतीया 

– पवन सिंह का छठी मैया पर गाया ये गीत काफी वायरल हो रहा है। Chhathi Mai Ke Mahima Apar

यह भी पढें – छठ पूजा के लिए बिहार में लॉन्च खास ऐप, एक ही जगह मिलेगी त्योहार की पूरी जानकारी