Chhath Puja 2019 Bhojpuri Songs, Geet, Gane: छठ पर्व का धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व होता है। जीवन में खुशहाली बनाए रखने और किसी मनोकामना की पूर्ति के लिए छठ व्रत रखा जाता है। यह एक कठिन व्रत है जो 36 घंटों तक निर्जला रखा जाता है। इसकी पूजन विधि भी सबसे अलग है। इस व्रत में सूर्य देव की पूजा अर्चना की जाती है और महिलाएं पानी में खड़े होकर डूबते हुए सूरज को जल देकर व्रत खोलती हैं। यहां आप जानेंगे छठ त्योहार के गीतों और भजनों के बारे में…
– खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना केइ लईहे बांस के सुपुलिया खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने को लिखा है प्यारे लाल यादव और म्यूजिक दिया है अविनाश झा और घुंघरू जी ने।
– ‘छठी माई के घाटवा पे आजन बाजन’ (Chhathi Mai Ke Ghatawa Pe Aajan Bajan)… छठ का ये गीत भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। ये गाना ‘छठी माई के महिला अपार’ (Chhathi Mai Ke Mahima Apar) एल्बम का है। इस गाने को गाया है पवन सिंह ने। इसके बोल हैं अरुण बिहारी (Arun Bihari) के जबकि शानदार म्यूजिक शंकर सिंह (Shankar Singh) ने दिया है।
– गायिका शारदा सिन्हा छठ पर्व के गीतों की पर्याय मानी जाती है जिन्होंने छठ के कई गीत गाये हैं। उनका एक गाना फिर से यू-ट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है। पहिले पहिल छठी मैया
– अक्षरा सिंह के गाने ‘सासू जी नाचे अंगना’ गाने को भी काफी ज्यादा व्यूज मिल रहे हैं।
– पटना के घाटे अरघ देहब ये गाना गुंजन सिंह ने गाया है। इसे लिखा है उमेश अनमोल ने।
छठ का पर्व चार दिनों तक चलता है जो इस साल 31 अक्टूबर से शुरू होकर 3 नवम्बर तक चलेगा। इस पर्व की रौनक खास तौर पर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर भारत में देखने को मिलती है। ये पर्व सूर्य देव की उपासना का होता है।


खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी का भोजपुरी गाना 'छठ माई के बरतिया' का विडियो यूट्यूब पर दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। ये गाना भोजपुरी फिल्म नागिन का है। जिसे खेसारी लाल और खुशबू जैन ने मिलकर गाया है। Chhath Mayi Ke Baratiya
कल्पना मूल रूप से असम की रहने वाली हैं लेकिन उनकी पहचान भोजपुरी गीतों की गायिका के रूप में होती है। उनके कई भोजपुरी गीत लोकप्रिय रहे। फिलहाल छठ के इस पावन पर्व पर उनका यह गीत काफी वायरल हो रहा है-सुनिए..
आम्रपाली दुबे का छठी मईया वरतिया सफल करिहा (Chhathi Maiya Varatiya Safal Kariha) गाना भी काफी पॉपुलर हो रहा। यह छठ गीत एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर एक दिन पहले ही लॉन्च हुआ है। इसके बोल प्यारे लाल यादव और इसका म्यूजिक ओम ओझा ने कंपोज किया है।
खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी का भोजपुरी गाना 'छठ माई के बरतिया' का विडियो यूट्यूब पर दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। ये गाना भोजपुरी फिल्म नागिन का है। जिसे खेसारी लाल और खुशबू जैन ने मिलकर गाया है।
‘जल्दी उगी आज आदित गोसाई’ ये गीत छठ पर्व पर बना है। इस गाने को पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के बोल मनोज मतलबी और गोविंद विद्यार्थी ने लिखे हैं और संगीत दिनेश कुमार का है।
छठ पर्व में सबसे अहम दिन होता है कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि, जो कि आज है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और शाम के समय किसी नदी या घाट पर जाकर छठी मैया और सूर्यदेव की उपासना करते हैं। इस दौरान व्रती छठी मैया के गीत भी गाते हैं देखिये छठ पर्व का सबसे मशहूर गीत यहां
छठ का पर्व गीतों के बिना अधूरा सा लगता है। व्रती घाट पर जाते समय और रात भर छठी मैया के गीतों को सुनकर निकालते हैं। भोजपुरी के भी एक से बढ़कर एक छठ गीत रिलीज हो चुके हैं। लेकिन शारदा सिन्हा के गीतों की हमेशा से ही डिमांड बनी रही है। आप देखें इनका ये सबसे लोकप्रिय गीत
नीतू चंद्रा और नितिन नीरा चंद्रा द्वारा बनाया यह छठ गीत बेजोड़ के तीसरे संस्करण का गीत है। साल 2018 में रिलीज इस गाने में बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल और अमित मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। म्यूजिक मनोज नयन का दिया हुआ है। सुनें इस मधुर गीत को-
चला छठी घाट पे, अक्षरा सिंह की आवाज में यह छठ गीत खूब सुना जा रहा है। मनोज मतलबी ने इस गीत को लिखा है। अविनाश झा घुंघरू ने इसको कंपोज किया है।
पद्मश्री गायिका शारदा सिन्हा की आवाज में यह पारंपरिक छठ गीत वर्षों से आम जन के बीच काफी लोकप्रिय है। 'केलवा के पात पर' गीत में मधुरता तो है ही आस्था के पर्व छठ की सौंदर्यता को भी आप महसूस कर सकते हैं।
इन दिनों काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का ‘पटना के घटिया ये आहे’ सॉन्ग काफी पसंद किया जा रहा है। खेसारी लाल यादव हर इवेंट पर कोई न कोई गाना जरूर लेकर के आते हैं। इनके गाने रिलीज होते ही जबरदस्त हिट भी हो जाते हैं। छठ पूजा का महापर्व कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाया जाता है। लेकिन इसकी शुरुआत चतुर्थी तिथि से हो जाती है।