छठ पर्व का पावन त्योहार बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत देश के कई इलाकों में मनाया जाता है। इस पर्व में सूर्य देव और छठी मैया की उपासना की जाती है। माना जाता है कि श्रृद्धापूर्वक छठ पूजा करने से जीवन में खुशहाली आती है और छठी मैया सभी की मनोकामनाओं की पूर्ति करती हैं। वैसे तो साल में दो बार छठ पर्व मनाया जाता है एक चैत्र माह में दूसरा कार्तिक माह में। लेकिन इनमें से कार्तिक महीने में आने वाली छठ पूजा का ज्यादा महत्व माना गया है। जो कि इस बार 31 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है जिसका समापन 3 नवंबर को होगा। जानिए छठ पर्व के मौके पर इन दिनों यूट्यूब पर Chhath Geet सर्च करने पर कौन-कौन से गाने हैं टॉप 5 लिस्ट में…

छठ पूजा के गीत (Chhath Geet) : 

– ‘उग हे सूरज देव’ गाना मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल ने गाया है। यूट्यूब पर Chhath Geet लिखने पर ये गाना टॉप पर दिखाई दे रहा है। आप भी सुनिए इस खूबसूरत छठ गीत को…

– यूट्यूब पर अंग्रेजी में छठ गीत सर्च करने पर दूसरे नंबर पर अनु दुबे का गीत नजर आता है। जिसके बोल हैं ‘काँच ही बाँस के बहँगिया’ ये एक पारंपरिक छठ गीत है।

– खेसारी लाल यादव के गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं। शायद ही कोई इवेंट हो जिस पर भोजपुरी के इस स्टार के गाने सामने नहीं आये हों। यहां देखें इस छठ खेसारी लाल का कौन सा गाना यूट्यूब पर बार बार देखा जा रहा है। छपरा में छठ मनाएंगे गीत देखने के लिए क्लिक करें

– ‘छठी माई के घाटवा पे आजन बाजन’ इस गाने को अपनी आवाज दी है पवन सिंह ने। यूट्यूब पर Chhath geet सर्च करने पर टॉप 5 में ये गीत है। इसके लिरिक्स अरुण बिहारी के हैं। म्यूजिक शंकर सिंह का है। सुनें पवन सिंह का ये छठ गीत 

Live Blog

22:30 (IST)02 Nov 2019
Chhath Song, Chhath Geet Video Song

इस साल खेसारी का यह छठ गीत काफी वायरल हो रहा है। 

21:33 (IST)02 Nov 2019
चमकत रहे सिन्होरवा ए छठी मईया...

20:29 (IST)02 Nov 2019
रऊरे से इ हथजोरिया नुः पवन सिंह की आवाज में फेमस छठ सॉन्ग

18:21 (IST)02 Nov 2019
उगी ए सूरज देव

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी पर फिल्माया गया यह छठ गीत पर लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है।  पारंपरिक गीतों से हटकर कुछ लोकप्रिय गाने पर खूब बजाये जा रहे हैं।

17:16 (IST)02 Nov 2019
अल्का याग्निक और भरत शर्मा व्यास की आवाज में पारंपरिक लोक छठ गीत

बेजोड़ के तीसरे संस्करण का यह छठ गीत भी खूब वायरल हुआ था। इस गीत में मशहूर बॉलीवुड सिंगर अल्का याग्निक ने अपनी आवाज दी है। साथ ही भोजपुरी के प्रख्यात गायक भरत शर्मा व्यास ने भी इस गाने में अपनी आवाज की खूबसूरती पेश की है।

>

16:22 (IST)02 Nov 2019
सोने के खड़ाऊं ए दीनानाथ, भोजपुरी छठ गीत

सोने के खड़ाऊं ए दीनानाथ..। इस गीत को अर्चना सिंह रूही ने गाया है। संगीत पवन बैंजो का दिया हुआ है।

15:21 (IST)02 Nov 2019
Pawan Singh Chhath Song :

छठ पर्व की शुरुआत कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से हो जाती है। जिसमें पहला दिन नहाय खाय, दूसरा दिन खरना, तीसरे दिन 36 घंटों का निर्जला व्रत रखा जाता है और संध्या के समय अस्त होते हुये सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। ये पर्व आस्था का पर्व है। जिसे देश के कई इलाकों में मनाया जाता है। Chhathi Maiya Ke Hota Aagman

14:32 (IST)02 Nov 2019
Khesari Lal Yadav Chhapra Chhat Manayenge Chhath Geet :

छपरा में छठ मनाएंगे गीत यूट्यूब पर सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है। इस गाने को अपनी आवाज दी है खेसारी लाल यादव ने। इसे यूट्यूब पर अब तक 33,603,682 व्यूज मिल चुके हैं। गाने के लिरिक्स प्यारे लाल और आजाद सिंह के हैं।

13:35 (IST)02 Nov 2019
Chhath Geet Pawan Singh :

पवन सिंह और अंजना सिंह का भोजपुरी छठ गीत 'छठी मईया के होता आगमन' का विडियो यूट्यूब पर छा गया है। आप भी देखिए इन दोनों मेगास्टार का यह छठ भोजपुरी गाना। छठी मईया के होता आगमन

12:29 (IST)02 Nov 2019
Chhath Song/Geet/Gana 2019 :

‘जल्दी उगी आज आदित गोसाई’ ये गीत छठ पर्व पर बना है। इस गाने को पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के बोल मनोज मतलबी और गोविंद विद्यार्थी ने लिखे हैं और संगीत दिनेश कुमार का है। Jaldi Ugi Aaj Aadit Gosai

11:40 (IST)02 Nov 2019
Anjali Bhardwaj छठपूजा गीत 2019 :

अंजलि भारद्वाज के गीतों को भी काफी पसंद किया जाता है। इनका 'छठी मईया सुन ली पुकार' गीत लोगों को खूब पसंद आ रहा है। तभी तो यूट्यूब पर छठ गीत सर्च करने पर तीसरे नंबर पर ये गाना सामने आता है।