शास्त्रों में चातुर्मास का विशेष महत्व बताया गया है। इस साल चातुर्मास 10 जुलाई से शुरू हो रहा है। विष्णु पुराण के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु क्षीरसागर में चार महीनों के लिए शयन करने के लिए चले जाते हैं। जिस कारण विवाह, गृहप्रवेश, नामकरण संस्कार, मुंडन संस्कार जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। लेकिन चातुर्मास के दौरान कई महत्वपूर्ण ग्रह गोचर करने जा रहे हैं, जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको चातुर्मास शुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि: चातुर्मास आप लोगों के लिए  शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी नई नौकरी लग सकती है। वहीं अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपकी पदोन्नती हो सकती है। तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। इनकम में अच्छी बढ़ोतरी के योग हैं। कारोबार का विस्तार हो सकता है। साथ ही नए व्यवसायिक संबंध भी बनने के योग हैं। जो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। वहीं अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। आप लोग इस समय एक मूंगा रत्न धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए लाभकीर साबित होगा।

कन्या राशि: चातुर्मास शुरू होते ही आपके जीवन में कई नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही दौरान अटके हुए काम बनेंगे । वहीं इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति भी हो सकती है। साथ ही इस समय आपको उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। इस समय आप प्रापर्टी या वाहन खरीदने का भी मन बना सकते हैं। साथ ही जिन लोगों का फील्ड वाणी से जुड़ा हुआ है, (मीडिया, फिल्म लाइन, मार्केटिंग) उन लोगों को यह समय लाभकारी रहने वाला है। आप लोगों इस समय एक पन्ना धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए लकी स्टोन साबित होगा।

वृश्चिक राशि: आप लोगों के लिए चातुर्मास शुभ साबित हो सकता है। इस समय आपको करियर और बिजनेस में सुनहरी सफलता मिल सकती है। साथ ही लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। घर में कोई धार्मिक और मांगलिक कार्य हो सकता है। बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही बिजनेस में नए ऑर्डर आपको प्राप्त हो सकते हैं।

परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें इस दौरान सफलता मिल सकती है। आप लोग एक मूंगा रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए भाग्य रत्न साबित हो सकता है।