Chaturgrahi Yog In Meen: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ और अशुभ योग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 23 अप्रैल को ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से ही राहु, बुध और शुक्र ग्रह विराजमान हैं। ऐसे में इन ग्रहों की युति से चतुर्ग्रही का निर्माण होगा। जिससे कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए चतुर्ग्रही योग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से नवम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही थ ही इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति आदि का भी सुख मिल सकता है। वहीं, इस अवधि में नौकरीपेशा जातको को पद प्रतिष्ठा आदि का भी लाभ मिलेगा। वहीं इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं आपका पारिवारिक जीवन भी पहले के मुकाबले काफी अच्छा रहेगा। साथ ही आपका समाज में मान सम्मान भी बढ़ेगा। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
चतुर्ग्रही योग मिथुन राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही यदि आप कोई वाहन या संपत्ति खरीदने का सपना देख रहे थे तो वह इस अवधि में पूरा हो सकता है। वहीं इस समय जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई नौकरी मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही आपके धन में वृद्धि होगी।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए चतुर्ग्रही योग अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। इस अवधि में आपको अपनों से उपहार और सम्मान दोनों मिलेगा। वहीं आप इस समय कोई वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। साथ ही इस अवधि में आपको पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिलेगा। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही घर परिवार में खुशहाली आएगी।
