Chaturgrahi Yog In Meen: वैदिक ज्योतिष के अनुसार मार्च का महीना बेहद खास रहने वाला है। क्योंकि इस महीने 14 मार्च को होली का पर्व भी मनाया जाएगा। वहीं आपको बता दें कि मार्च की शुरुआत में ही बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बन रहा है। साथ ही एक साथ चंद्रमा, राहु, बुध और शुक्र एक साथ मीन राशि में गोचर करेंगे, जिससे चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। वहीं इस योग के बनने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए चतुग्रर्ही योग का बनना सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही समाज में आपका प्रभाव और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे। नए अनुबंध और समझौतों से व्यापारियों को लाभ होगा। निवेश के लिए यह उपयुक्त समय है। वहीं इस दौरान आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

चतुग्रर्ही योग का बनना धनु राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी। विदेश यात्रा के प्रबल संकेत हैं, जो नौकरी या व्यापार से संबंधित हो सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। वहीं इस समय आफ वाहन या कोई प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय आप माता के माध्यम से धन कमा सकते हैं।

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए चतुग्रर्ही योग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही करियर में उन्नति और आत्म-सम्मान में वृद्धि का संकेत देता है। करियर में तेजी से वृद्धि हो सकती है। आत्म-सम्मान में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ होगा। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025