Four Planet Sanyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके त्रिग्रही योग और चतुर्ग्रही योग बनाते हैं। आपको बता दें कि अभी वैभव के दाता शुक्र, व्यापार के दाता बुध, मायावी ग्रह राहु मीन राशि में संचरण कर रहे हैं और 23 अप्रैल को ग्रहों के सेनापति मंगल मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे मीन राशि में चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनके इस समय अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए चतुर्ग्रही योग लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से इनकम भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय ने नए सोर्स बनेंगे। वहीं जो व्यापारियों हैं उनको व्यापार में खास लाभ होगा। नई बिजनेस डील मिल सकती हैं और बिजनेस में जो भी परेशानियां थीं, वो खत्म हो जाएंगी। वहीं इस दौरान आपको निवेश से अच्छा लाभ होगा। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप दबाव की स्थिति का सामना डटकर कर पाएंगे। वहीं इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

चतुर्ग्रही योग आप लोगों के लिए शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिलेगी। साथ ही जो लोग सरकारी नौकरी के लिए किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, उनकी मेहनत रंग लाएगी और उन्हें सरकारी नौकरी लगने का शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। नए ऑर्डर मिल सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए चतुर्ग्रही योग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से नवम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। वहीं परिवार के लोगों के साथ आपसी तालमेल रहेगा और वातावरण खुशहाल रहेगा। वहीं इस समय आप छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस समय आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। अपनी मेहनत से आय के नए रास्ते खुलेंगे और लाभ कमाएंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024