वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी ग्रह राशि परिवर्तन या किसी अन्य ग्रह के साथ युति बनाता है। तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि 27 अक्टूबर से तुला राशि में चतुर्ग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है। चतुर्ग्रही युति का निर्माण सुर्य, केतु, शुक्र और बुध के योग से होगा। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको इस समय व्यापार और करियर में आशातीत सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं…

कन्या राशि: चतुर्ग्रही योग का निर्माण आप लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली से दूसरे भाव में बनने जा रहा है। जिसे धन और वाणीका भाव कहा जाता है। इसलिए आप लोगों को आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ है तो आपको वो मिल सकता है। साथ ही जिन लोगों का करियर वाणी के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है उनको ये समय शानदार रहने वाला है।

मकर राशि: चतुर्ग्रही योग बनने से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि इस योग का निर्माण आपकी राशि से दशम भाव में होने जा रहा है। जिसे कर्मक्षेत्र और नौकरी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन या इंक्रीमेंट हो सकता है। इस समय आपको कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको पिता का सहयोग मिल सकता है।

कुंभ राशि: आप लोगों को चतुर्ग्रही योग बनने से भाग्य का साथ मिल सकता है। क्योंकि आपकी राशि से इस योग का निर्माण नवम भाव में बनने जा रहा है। जिसे भाग्य और विदेश स्थान का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको हर काम में किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही जो काम आपके बहुत दिनों से अटके हुए थे वो बन सकते हैं। इस समय आप कारोबार के संबंध से छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं। जो भविष्य में आपको लाभकारी साबित हो सकती है।