Chaturgrahi Yog In Leo: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित अवधि पर राशि परिवर्तन करके त्रिग्रही और चतुर्ग्रही योग बनाते हैं, जिसका व्यापक प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि अगस्त में ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह और ग्रहों के राजा सूर्य सिंह राशि में विचरण करेंगे। वहीं धन के दाता शुक्र और चंद्र ग्रह भी सिंह राशि में स्थित रहेंगे। ऐसे में इन ग्रहों की युति से चतुर्ग्रही योग बनेगा। जिससे कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए चतुर्ग्रही योग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव पर ही बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। साथ ही इस अवधि में भाग्य के सहयोग से कई कार्य आसानी से पूरे भी हो जाएंगे। वहीं जो लोग लंबे समय से नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं, उनको अब करियर में उन्नति और सैलरी में वृद्धि के लिए अच्छे अवसर मिलेंगे। साथ ही इस अवधि में आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं इस समय अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

चतुर्ग्रही योग बनने से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह योग आपकी राशि से नवम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही इस समय आपकी बुद्धि का विकास होगा और अपने लक्ष्यों को लेकर पूरी तरह फोक्स्ड भी रहेंगे। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही इस अवधि में आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए चतुर्ग्रही योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस समय धन कमाने के कई बेहतरीन अवसर मिलेंगे और धन की बचत करने में भी सक्षम होंगे। वहीं इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही अगर आप कारोबारी हैं तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आप व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024