Chaturgrahi Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। अप्रैल माह से लेकर मई माह की अवधि काफी खास मानी जा रही है, क्योंकि इस दौरान मीन राशि में बड़े-बड़े ग्रहों का जमावड़ा लगा हुआ है। बता दें कि मीन राशि में इस समय सूर्य, बुध, राहु, शुक्र के साथ अस्त अवस्था में शनि विराजमान है। ऐसे में पंचग्रही योग का निर्माण हो रहा है। शनि-सूर्य के शत्रु ग्रह होने से हर राशि के जातकों को शुभ फल नहीं मिल पा रहा है। लेकिन 14 अप्रैल को सूर्य मीन राशि से निकल जाएंगे, जिससे चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। सभी मित्र ग्रहों की युति होने से बना ये महाविस्फोट राजयोग कई राशि के जातकों की किस्मत चमका सकते हैं, तो कई राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं मीन राशि में बना चतुर्ग्रही योग किन राशियों के लिए हो सकता है लकी…
मकर राशि (Makar Zodiac)
इस राशि के जातकों की कुंडली के तीसरे भाव में चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इस राशि के जातकों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिल चुकी है। बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। इसके साथ ही व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है। आपको चारों ओर से अपार सफलता हासिल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आप काफी अच्छा प्रभाव डाल सकते हैं। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। रियल एस्टेट से जुड़े जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। इनकम के कई मार्ग खुलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आपके अंदर मंजिल को प्राप्त करने की तीव्र इच्छा जागृत हो सकती है, जिससे आप अपने हर कार्य को शिद्दत के साथ करेंगे और अपार सफलता हासिल कर सकते हैं। आपके अंदर नए-नए इनोवेटिव आइडियाज आएंगे, जिससे आपका काम तेजी से आगे बढ़ेगा। आपकी कई इच्छा पूर्ति हो सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
इस राशि के दूसरे भाव यानी धन के भाव चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। विदेशी माध्यम से आपको खूब धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही भाग्य भाव के स्वामी शुक्र धन के भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। इसके साथ ही धन-धान्य की तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। धन का संचय कर पाने में सफल होंगे। इसके साथ ही आप भविष्य को लेकर पैसे, प्रॉपर्टी, नौकरी और बिजनेस के बारे में काफी अधिक सोच सकते हैं। आप कई नए प्लान बना सकते हैं। आपको परिवार का सहयोग आपको प्राप्त होगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। इस राशि में शनि साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। ऐसे में आपको अच्छे फल मिलना शुरू हो सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
मीन राशि (Meen Zodiac)
इस राशि में चतुर्ग्रही राजयोग का निर्माण चौथे भाव में हो रहा है। शनि देव लाभ के भाव और विदेश भाव के स्वामी होकर के लग्न में विराजमान है। इसके साथ ही शनि की दृष्टि तीसरे भाव पर पड़ रही है। ऐसे में आपको विदेशों से अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। विदेश में रुका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। कोई बिजनेस डील सफल हो सकती है। तीसरे भाव पर शनि की दृष्टि पड़ने से भाई बहनों के बीच संबंध अच्छे स्थापित होंगे। इसके साथ ही अचानक किसी यात्रा पर जा सकते हैं। राहु के कारण अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा, जिससे आप कई धार्मिक यात्राएं भी कर सकते हैं। आपके व्यक्तित्व पर चतुर्ग्रही योग काफी सकारात्मक फल डाल सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपके काम की प्रशंसा होगी। सरकारी कामों में सफलता हासिल हो सकती है। बौद्धिक क्षमता में वृद्धि के योग बन रहे हैं। संचार माध्यम से आप कई क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है।
कर्मफल दाता शनि से 30 साल बाद मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। इसके अलावा मीन राशि में पहले से ही शुक्र, बुध, सूर्य के साथ राहु विराजमान है। ऐसे में पंचग्रही राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर काफी असर देखने को मिलने वाला है। लेकिन शनि के द्वारा मीन राशि में बना पंचग्रही योग इन तीन राशियों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। जानें इन राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।