Chaturgrahi Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक निश्चित अवधि के बाद  हर ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे ही धनु राशि में मंगल, सूर्य और बुध ग्रह विराजमान है। इसके साथ ही 9 जनवरी को रात 9 बजकर 11 मिनट पर चंद्रमा भी इस राशि में प्रवेश कर गए हैं। ऐसे में धनु राशि में चतुर्ग्रही योग बन रहा है। एक साथ धनु राशि में ग्रहों की चौकड़ी होने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जहां मंगल को साहस, पराक्रम का कारक माना जाता है, तो बुध को बुद्धि का कारक मानते हैं।इ सके साथ ही सूर्य को आत्मा, मान-सम्मान, सुख-समृद्धि का कारक मानते हैं। ऐसे में धनु राशि में चार ग्रहों की युति से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं ग्रहों की युति से किन राशियों को मिलेगा लाभ…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

चतुर्ग्रही योग बनने से मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस राशि में सभी ग्रहों की युति नौवें भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पिता और गुरु का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। इसके साथ ही हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। उच्च शिक्षा भी हासिल कर सकते हैं। अगर किसी छात्र को शिक्षा को लेकर कंफ्यूजन है, तो गुरु या मेंटर उनके सहायक बन सकते हैं। इसके साथ ही दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आपके अंदर साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी, जिससे लंबे समय से रुके कामों में सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही मानसिक और शारीरिक परेशानियों से निजात मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

चतुर्ग्रही योग इस राशि में पांचवें भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को उच्च शिक्षा पाने का मौका मिल सकता है। इसके साथ ही संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। शादीशुदा जातकों के जीवन में भी खुशहाली बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को उनके काम, लगन और मेहनत का फल मिलेगा। उच्च अधिकारी आपके काम को देखकर प्रसन्न हो सकते हैं। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। मानसिक तनाव थोड़ा कम होगा। इसके साथ ही चंद्रमा के कारण आपकी मन और चित्त शांत रहेगा। नौकरी में नई अवसर मिल सकते हैं।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

धनु राशि के पहले लग्न में मंगल, बुध, चंद्रमा और सूर्य की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। अपने साहस, बुद्धि के बल में बिजनेस में कोई बड़ी डील हासिल कर सकते हैं। ऐसे में आपको आने वाले समय में बिजनेस में खूब मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। इसके साथ ही जिन लोगों से नई नौकरी के लिए अप्लाई कर दिया है उन्हें कोई खुशखबरी मिल सकती है। भाई-बहन के साथ अच्छा समय बीतेगा। गुरु, मेंटर और पिता का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

 डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024