Chardham Yatra: हिंदू धर्म में चार धाम यात्रा का बहुत ही अधिक महत्व है। सनातन धर्म में चारों धामों को बहुत ही पवित्र और मोक्ष प्रदाता बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि जो भी लोग इन चारों धामों की यात्रा करते हैं, तो उनके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। हर साल लाखों श्रद्धालु यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन करने के लिए आते हैं। साल 2025 में यह यात्रा 30 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया है। ऐसा कहा जाता है कि चारधाम यात्रा की शुरुआत यमुनोत्री धाम से करनी चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस यात्रा की शुरुआत यमुनोत्री से ही क्यों होती है? आइए जानते हैं इसके पीछे का धार्मिक कारण…

चारधाम यात्रा की शुरुआत यमुनोत्री से क्यों होती है?

यमुनोत्री, माता यमुना का उद्गम स्थल है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता यमुना यमराज की बहन हैं और वह अपने भक्तों को मृत्यु के भय से मुक्ति और पापों से छुटकारा दिलाने वाली मानी जाती हैं। पौराणिक कथा के अनुसार, यमराज भाईदूज के दिन अपनी बहन यमुना से मिलने गए थे और उन्होंने यमुना को आशीर्वाद दिया था कि जो भी उनके जल से स्नान करेगा, वह पापों से मुक्त होगा और उसे मोक्ष मिलेगा। इस कारण से यमुनोत्री को पापों से मुक्ति का स्थान माना जाता है। इसलिए भक्तों के लिए सबसे पहले यमुनोत्री में स्नान करना शुभ और फलदायी माना जाता है। माना जाता है कि यमुनोत्री में स्नान करने के बाद चारधाम यात्रा में कोई रुकावट नहीं आती और भक्तों को भगवान की कृपा प्राप्त होती है।

भौगोलिक कारण

चारधाम यात्रा में चार प्रमुख तीर्थ स्थल होते हैं – यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ। यमुनोत्री पश्चिम में स्थित है और उसके बाद ही गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ आते हैं। इस तरह से भौगोलिक दृष्टिकोण से यात्रा की शुरुआत यमुनोत्री से ही होती है।

धार्मिक कारण

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, पश्चिम से पूर्व की ओर यात्रा करना शुभ होता है। इसे दक्षिणावर्त यात्रा भी कहा जाता है, जो मोक्ष की प्राप्ति और शुभ फलदायी मानी जाती है। इसलिए चारधाम यात्रा में यमुनोत्री से शुरुआत करना धार्मिक दृष्टि से भी सही माना जाता है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।