Chandrama  And Rahu Ki Yuti: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके शुभ और अशुभ योग का निर्माण करते हैं। जिसका असर देश- दुनिया सहित मानव जीवन पर देखने को मिलता है। आपको बता दें 25 जुलाई को मीन राशि में राहु और चंद्रमा की युति बनने जा रही है, जिससे ग्रहण योग का निर्माण होने जा रहा है। यह योग मीन राशि में 18 साल बाद बन रहा है। ऐसे में इस अशुभ योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि धनहानि और सेहत खराब के योग बन रहे हैं। आइए  जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए ग्रहण योग नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के 12वें भाव में राहु ग्रह स्थित है। साथ ही चंद्रमा साथ में विराजमान है। इसलिए इस समय यात्रा का योग बन सकता है। लेकिन यात्रा के दौरान सेहत और सामान का ध्यान रखेंं। साथ ही अगर आप आप व्यवसायिक यात्रा कर रहे हैं तो आप लोग इस समय कोई डील फाइनल न करें। वहीं आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। साथ ही इस समय आपको किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। वहीं अनिद्रा की शिकायत रह सकती है। इसलिए इस समय भगवान शिव की आराधना करें और रुद्राभिषेक करें।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

ग्रहण योग सिंह राशि के लोगों को हानिकारक साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से अष्टम भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको मानसिक तनाव हो सकता है। साथ ही इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वहीं इस समय वाहन सावधानी से चलाएं। साथ ही इस दौरान फिजूल खर्चों से बचें। वहीं घर के सदस्यों से वाद- विवाद नहीं करें। साथ ही इस समय आपको नया कार्य शरू करने से बचना चाहिए। वहीं इस समस्याओं से बचने के लिए भगवान शिव को लौंग चढ़ाएं। साथ ही ओम नम शिवाय का जाप करें।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए ग्रहण योग का बनना प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में बनने जा रहा है। वहीं घर- परिवार में वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। आपका माता के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। वहीं इस समय धन का निवेश करने से बचें। वहीं नौकरीपेशा लोग कार्यस्थल पर लापरवाही नहीं करें। वहीं इस समय खान- पान का परहेज करें। साथ ही किसी व्यक्ति को धन उधार देने से बचें। वहीं इस सब समस्याओं से बचने के लिए हल्दी या केसर का तिलक लगाएं। साथ ही शिवलिंगं पर पंचामृत और बेलपत्र चढ़ाएं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024