Gaj Kesari 2025: मन और माता के कारक चंद्रमा को सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। करीब ढाई दिन तक एक राशि में रहने के बाद वह राशि परिवर्तन करते है। ऐसे में वह किसी न किसी ग्रह के साथ युति करते रहते हैं। ऐसे ही चंद्रमा नवग्रह के साथ शुभ-अशुभ राजयोगों का निर्माण करते हैं। लेकिन गुरु के साथ चंद्रमा की युति सबसे अधिक शुभ मानी जाती है, क्योंकि वह गजकेसरी राजयोग का निर्माण करते हैं। ऐसे ही इस राजयोग का निर्माण 20 अप्रैल को होने वाला है जिससे कई राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
1 साल बाद मेष राशि में बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को मिल सकता है बंपर लाभ
पंचांग के अनुसार, चंद्रमा 20 अप्रैल को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 23 अप्रैल तक इसी राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में गुरु वृषभ राशि में विराजमान है। जहां पर से मकर राशि में मौजूद चंद्रमा पर अपनी दृष्टि डाल रहे हैं, जिससे इस राजयोग का निर्माण हो रहा है।
वृषभ राशि (Vrishbha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग काफी लकी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। मां लक्ष्मी की कृपा से आपको खूब लाभ मिल सकता है। माता का पूरा साथ मिल सकता है। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। करियर के प्रगति मार्ग में चली आ रही समस्याएं दूर हो सकती है। इसके साथ ही आप साहस से भरे रहेंगे। आपके निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोतरी हो सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। रिश्ते में मजबूती आएगी। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे सकते हैं।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी गजकेसरी राजयोग फलदायी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। संतान की ओर से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। लंबे समय से आप जिस प्रोजेक्ट में मेहनत कर रहे हैं, तो उसमें अब सफलता हासिल हो सकती है। वाहन, घर या फिर प्रॉपर्टी खरीदने का सपना पूरा हो सकता है या फिर उस सपने की ओर अग्रसर हो सकते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से पैसों की तंगी से निजात मिल सकती है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में चंद्रमा प्रवेश करेंगे। जहां पर गुरु की दृष्टि पड़ रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ लंबे समय से चली आ रही अनबन समाप्त हो सकती है। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। अगले 54 घंटे में कोई शुभ काम हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और जीवन में चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। माता-पिता का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। दोस्तों या फिर परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
अप्रैल माह के 21 से 27 तक का सप्ताह काफी खास होने वाला है। इस सप्ताह सूर्यदेव अपनी उच्च राशि मेष में विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही मीन राशि में शनि, शुक्र, राहु और बुध विराजमान है, जिससे मालव्य, लक्ष्मी नारायण से लेकर चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा के इस राशि में आने से पंचग्रही योग का भी निर्माण होगा। इस सप्ताह कई राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है। जानें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
