Chandra Grahan 2024: ज्योतिष शास्त्र अनुसार एक निश्चित अवधि पर चंद्र और ग्रहण पड़ते हैं, जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि इस साल होली पर चंद्र ग्रहण का साया रहने वाला है। क्योंकि इस साल होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा और इस दिन चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 23 मिनट से दोपहर 3 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। ऐसे में इस चंद्र ग्रहण का असर सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय मुश्किलें बढ़ सकती हैं। साथ ही उनको धनहानि और सेहत खराब के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
होली पर पड़ने वाला चंद्र ग्रहण आप लोगों को नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस समय आपको सेहत से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही धनहानि के योग बन रहे हैं। इसलिए आपक निवेश करने से बचना चाहिए। वहीं इस समय आपको कोई गुप्त रोग हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपको फिजूल खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही जो हार्ट के रोगी हैं उनको भी समय ध्यान रखना चाहिए। इस समय आपको किस्मत का साथ भी कम मिलेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए चंद्र ग्रहण प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आप पर कोई झूठा आरोप लग सकता है। साथ ही आपका और आपकी माता जी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। वहीं इस समय आपको नया कार्य शुरू करने से बचना चाहिए। साथ ही अभी प्रापर्टी के लेन- देन से भी बचना चाहिए। शादीशुदा लोगों को वैवाहिक जीवन में परेशानी हो सकती है। साथ ही इस समय साझेदारी का व्यापार सोच- समझकर करें। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है। इसलिए लापरवाही से बचें।
मीन राशि (Meen Zodiac)
चंद्र ग्रहण आप लोगों को हानिकारक साबित हो सकता है। इस समय आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। साथ ही इस समय आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। अन्यथा चोट बगेरा लग सकती है। वहीं इस समय आपको धनहानि हो सकती है। साथ ही व्यापार धीमा चल सकता है। वहीं साथ ही इस समय कोई बड़ी व्यापारिक नई डील नहीं करें। तो बेहतर होगा। साथ ही नया काम भी शुरू करने से बचें। वहीं परिवार के लोगों के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है।