5 जुलाई को साल का चौथा ग्रहण लगा। जो भारत में दिखाई नहीं दिया। लेकिन ज्योतिष अनुसार इस ग्रहण का कुछ न कुछ प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा। ग्रहण के समय चंद्रमा धनु राशि में मौजूद रहेगा जिस कारण इस राशि के लोग ग्रहण से सबसे अधिक प्रभावित होंगे। जानते हैं किस राशि के लिए ये ग्रहण कैसा रहेगा…

मेष: इस राशि के लोगों पर ग्रहण का सबसे कम असर पड़ेगा। लेकिन आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बेवजह के वाद विवाद में न पड़ें।

वृषभ: आपके लिए ग्रहण सामान्य फलदायी रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। लेकिन लव लाइफ में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सतर्क रहें।

मिथुन: आपके ऊपर चंद्र ग्रहण का नकारात्मक असर पड़ता दिखाई दे रहा है। आपको अपने बोलने पर नियंत्रण रखना होगा। वाद विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में बढ़ोतरी होने से आप परेशान रहेंगे। आंखों से संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं।

कर्क: इस राशि के जातकों के लिए ग्रहण अच्छा रहेगा। रूके हुए काम पूरे होंगे। लव लाइफ में शांति का माहौल रहेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। शत्रु परास्त होंगे।

सिंह: आपके लिए ग्रहण भारी रहेगा। महंगी चीजों की खरीदारी करने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। निवेश के लिए समय अच्छा नहीं है। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापार से जुड़ा कोई भी अहम फैसला अभी न लें तो बेहतर होगा।

कन्या: आपको किसी भी तरह के संक्रमण से बचने की जरूरत है। पैसों को लेकर सावधानी बरतनी होगी। निवेश के लिए समय उपयुक्त नहीं है। खान-पान को लेकर सतर्क रहें। मन में किसी चीज को लेकर असुरक्षा की भावना आ सकती है।

तुला: आपके लिए ग्रहण मध्यम फलदायी रहेगा। बिगड़े काम बनेंगे। लेकिन किसी करीबी से संबंध खराब हो सकते हैं। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें नहीं तो नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक: चंद्र ग्रहण का आपके ऊपर गहरा प्रभाव पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मान-सम्मान में कमी आएगी। परिवार में कलैश का माहौल रहने के आसार हैं। नौकरी में अड़चन आ सकती है।

धनु: आपकी राशि पर इस ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव पड़ने वाला है। मानसिक तनाव ज्यादा रहेंगे। पैसों के मामले में आपको सतर्क रहना होगा। छोटे भाई बहनों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। चोट लगने के आसार हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी।

मकर: ग्रहण का प्रभाव आपकी स्वास्थ्य लाइफ पर सबसे अधिक पड़ने वाला है। आपको बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए। मन को शांत रखने की कोशिश करें।

कुंभ: आपको नौकरी में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दुश्मन आपको हर समय परास्त करने की कोशिश करेंगे। पेट से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं।

मीन: ग्रहण का असर आप पर मिला जुला रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। धार्मिक कार्यों की तरफ रुचि बढ़ेगी।