Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर यानी आज लगने जा रहा है। यह ग्रहण मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लग रहा है। साथ ही  इस दिन ग्रहण योग के साथ पूरे दिन भरणी नक्षत्र का दुर्लभ योग भी बन रहा है। ग्रहण का सूतक काल सूर्योदय के साथ ही शुरू हो चुका है। सूतक काल में सभी मंदिरों के कपाट बंद हो जाते हैं और इस समय भगवान की मूर्ति को स्पर्श करने की मानाही शास्त्रों में बताई गई है। आइए जानते हैं ग्रहण योग का सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा…

मेष राशि: चंद्र ग्रहण आपकी राशि में ही लग रहा है। इसलिए आप लोगों को थोड़ा विशेष सावधानी की जरूरत है। इस समय आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। साथ ही धन हानि के भी योग बन रहे हैं।

वृष राशि: चंद्र ग्रहण आप लोगों के लिए मध्यम फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि ग्रहण आपकी गोचर कुंडली के 12वें स्थान पर यह ग्रहण रहेगा। इस वजह से किसी से भी धन का लेन-देन करने से बचना चाहिए। अन्यथा नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि: आप लोगों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ साबित हो सकता है। इस समय आपको भौतिक सुखों में बढ़ोतरी होगी।  

कर्क राशि: आप लोगों के लिए चंद्र ग्रहण अशुभ साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से 10वें स्थान पर रहने वाला है। आप लोगों को कोई अज्ञात भय हो सकता है। साथ ही सेहत का भी आपको ध्यान रखना चाहिए।

सिंह राशि: आप लोगों के लिए चंद्र ग्रहण मिश्रित फलदायी रहने वाला है क्योंकि यह आपकी गोचर कुंडली के 9वें भाव पर रहने वाला है। संतान पक्ष को लेकर कोई परेशानी हो सकती है। साथ ही कार्यस्थल पर किसी के साथ विवाद हो सकता है।

कन्या राशि: चंद्र ग्रहण के प्रभाव से फिजूल खर्चे हो सकते हैं। जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। साथ ही वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

तुला राशि: आप लोगों के लिए चंद्र ग्रहण अशुभ साबित हो सकता है। इस समय आपको किसी बात को लेकर मानसिक चिंता हो सकती है। किसी बात को लेकर अज्ञात भय हो सकता है।

वृश्चिक राशि: आप लोगों के लिए चंद्र ग्रहण का प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं। साथ ही परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

धनु राशि: आप लोगों के लिए चंद्र ग्रहण का प्रभाव शुभ साबित हो सकता है। इस समय आपको व्याापर में धनलाभ हो सकता है। साथ ही अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

मकर राशि: चंद्र ग्रहण मकर राशि के जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों और व्यापारियों के लिए धन आगमन के योग बनेंगे। साथ ही नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है।

कुंभ राशि: आप लोगों के लिए चंद्र ग्रहण आर्थिक दृष्टि से शुभ साबित हो सकता है। इस समय आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। जो लाभकारी साबित हो सकता है।

मीन राशि: चंद्र ग्रहण आप लोगों के लिए थोड़ा कष्टकारी साबित हो सकता है। धन हानि के योग बन रहे हैं। फिजूल धन खर्च हो सकता है।