Chandra Grahan in India 2025 Lunar Eclipse Date, Sutak Kaal Time, Upay In Hindi: इस साल का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन यानी आज लगा और यह ग्रहण अब समाप्त हो गया है। खास बात यह है कि यह ब्लड मून के रूप में दिखाई देगा, यानी चंद्रमा का रंग लाल हो जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है, लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा। हालांकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान भगवान का नाम जपना और भोजन को तुलसी डालकर सुरक्षित रखना शुभ माना जाता है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को खास सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि होली पर लगने वाला चंद्र ग्रहण कब से शुरू होगा, क्या इस ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा? यहां जानिए ग्रहण से जुड़ी हर एक अपडेट के बारे में…
यह चंद्र ग्रहण मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक और आर्कटिक महासागर, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, पूर्वी एशिया और अंटार्कटिका में दिखाई दिया।
ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करें और घर पर गंगाजल का छिड़काव करें। इसके बाद दान-पुण्य करें।
साल का पहला चंद्र ग्रहण अब समाप्त हो गया है। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण था। इस ग्रहण की शुरुआत आज सुबह 9 बजकर 29 मिनट से हुई और समापन 3 बजकर 29 मिनट पर हुआ। बता दें कि दुनिया के कई हिस्सों में चंद्र ग्रहण देखा गया।
ऊँ इन्द्राय नमः
ऊँ अग्नये नमः
ऊँ सोमाय नमः
ऊँ त्वष्ट्राय नमः
ऊँ रुद्राय नमः
ऊँ पूखनाय नमः
ऊँ विष्णुवे नमः
ऊँ अश्विनीये नमः
ऊँ मित्रावरूणाय नमः
ऊँ अंगीरसाय नमः
ज्योतिष के अनुसार, साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण 7-8 सितंबर को लगेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।
चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद तुरंत स्नान करें और घर पर गंगाजल छिड़के। इसके बाद कुछ चीजों का दान जरूर करें। ऐसा करना शुभ माना जाता है।
चंद्र ग्रहण शुरू हो चुका है। ऐसे में ग्रहण की अशुभता से बचने के लिए ग्रहण के दौरान भगवान शिव और चंद्र देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
ज्योतिषियों के अनुसार, आज लगने वाला चंद्र ग्रहण कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा। वहीं, कन्या राशि में पहले से ही केतु मौजूद हैं, ऐसे में चंद्र-केतु की युति से ग्रहण योग बनेगा, जिसे अशुभ माना जाता है।
चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है जिसमें पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, जिससे चंद्रमा की चमक कम हो जाती है और वह कभी-कभी लाल या भूरे रंग का दिखाई देता है। यह घटना तब होती है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधी रेखा में आ जाते हैं और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है।
आपको बता दें कि इस बार लगने वाला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण (ब्लड मून) होगा, जिसमें चंद्रमा का रंग लाल या गुलाबी नजर आएगा।
चंद्र ग्रहण के समय ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करना चाहिए। साथ ही, विष्णु जी के मंत्रों का भी जाप करें। ग्रहण समाप्त होने के बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
ॐ चंद्राय नमः
ॐ श्री सोमाय नमः
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं ॐ स्वाहा:
ॐ शीतांशु, विभांशु अमृतांशु नमः
ॐ नमः भगवते चंद्राय
यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, लेकिन अन्य देशों जैसे उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका में इसे देखा जा सकेगा।
होली का त्योहार रंगों और खुशियों से भरा होता है, लेकिन इस बार चंद्रग्रहण होने की वजह से कुछ सावधानियां रखना जरूरी है। जानिए इस दिन कौन से ऐसे कार्य हैं जिनको नहीं करना चाहिए।
होली के दिन इस समय लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, बिल्कुल भी न करें ये 5 गलतियां, वरना भुगतना पड़ सकता है बुरा अंजाम
चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद तुरंत स्नान करें और घर पर गंगाजल छिड़के। इसके बाद कुछ चीजों का दान जरूर करें। ऐसा करना शुभ माना जाता है।
ज्योतिष के अनुसार चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। लेकिन इस दौरान मेष, वृषभ और मीन राशि वाले जातकों को विशेष सावधान रहना चाहिए।
ज्योतिषियों के अनुसार, आज लगने वाला चंद्र ग्रहण कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा। वहीं, कन्या राशि में पहले से ही केतु मौजूद हैं, ऐसे में चंद्र-केतु की युति से ग्रहण योग बनेगा, जिसे अशुभ माना जाता है।
साल का पहला चंद्र ग्रहण तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है।
चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2025 को सुबह 9 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 3 बजकर 29 मिनट पर खत्म होगा।
होली का त्योहार रंगों और खुशियों से भरा होता है, लेकिन इस बार चंद्रग्रहण होने की वजह से कुछ सावधानियां रखना जरूरी है। ऐसे में यहां जानिए इस दिन कौन से ऐसे कार्य हैं जिनको करने से बचना चाहिए।
होली के दिन इस समय लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, बिल्कुल भी न करें ये 5 गलतियां, वरना भुगतना पड़ सकता है बुरा अंजाम
पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा का रंग हल्का लाल या नारंगी हो जाता है, जिसे ब्लड मून कहा जाता है। यह तब होता है जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा को पूरी तरह ढक लेती है और पृथ्वी के वायुमंडल में मौजूद धूल व जलवाष्प की वजह से चंद्रमा का रंग बदल जाता है।
आपको बता दें कि इस बार लगने वाला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण (ब्लड मून) होगा, जिसमें चंद्रमा का रंग लाल या गुलाबी नजर आएगा।
हिंदू धर्म में ग्रहण के समय सूतक काल को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं, पूजा-पाठ वर्जित होता है और भोजन करने से बचने की सलाह दी जाती है। लेकिन धार्मिक नियमों के अनुसार, सूतक काल तभी मान्य होता है जब ग्रहण किसी स्थान से प्रत्यक्ष रूप से देखा जा सके। चूंकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ऐसे में लोग बेझिझक होली का त्योहार पूरे जोश और उल्लास के साथ मना सकते हैं।
साल का पहला चंद्र ग्रहण आज यानी होली के दिन लगने जा रहा है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
Chandra Grahan Me Pregnant Lady Kya Kare: होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं रहें सावधान, बिल्कुल भी न करें ये गलतियां
यह चंद्र ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, वेस्टर्न अफ्रीका, यूरोप, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, आर्कटिक महासागर, नॉर्थ अमेरिका और साउथ अमेरिका से नजर आएगा।
जिस समय चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है उस समय भारत में दिन हो रहा होगा। इसलिए यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा।
चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2025 को सुबह 9 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 3 बजकर 29 मिनट पर खत्म होगा।
होली पर लगने वाले चंद्र ग्रहण के बाद साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लगेगा। यह एक आंशिक सूर्यग्रहण होगा, जो भारत में नजर नहीं आएगा।
14 मार्च को लगने वाला साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
इस साल होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस चंद्र ग्रहण का समय भारत के समयानुसार 14 मार्च को सुबह 9 बजकर 27 मिनट से दोपहर 3 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।