Chandra Grahan 2024 Horoscope: वैदिक पंचांग अनुसार समय- समय पर चंद्र और सूर्य ग्रहण पड़ते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि साल का दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण कल 18 सितंबर को लगने जा रहा है। मतलब पितृ पक्ष के पहले दिन साल का दूसरा चंद्रग्रहण लग रहा है। यह चंद्रग्रहण खण्डग्रास चंद्रग्रहण होगा। आपको बता दें इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव भारत पर नहीं पड़ेगा और न ही सूतक मान्य होंगे। लेकिन इसका प्रभाव 12 राशियोंं पर कुछ न कुछ जरूर पड़ेगा तो आइए जानते हैं ग्रहण का समय और 12 राशियों पर प्रभाव…

कब लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 2024? (Chandra Grahan 2024 Date And Time)

वैदिक पंचांग के अनुसार साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 सुबह 6 बजकर 12 मिनट से शुरू हो रहा है, जो सुबह 10 बजकर 16 मिनट पर खत्म होगा। इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 6 मिनट की होगी। वहीं इस दिन भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि होगी।

चंद्रग्रहण 2024 सूतक काल का समय

  • भारतीय समय अनुसार सूतक काल का आरंभ रात में 11 बजकर 46 मिनट से हो जाएगा।
  • सूतक काल समाप्त ग्रहण समाप्त होने के तुरंत बाद सूतक भी समाप्त हो जाएगा।

चंद्र ग्रहण 2024 का राशियों पर असर (Chandra Grahan 2024 Horoscope)

खंडग्रास चंद्र ग्रहण का प्रभाव 12 राशियों पड़ेगा। बता दें कि मेष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के लोगों को चंद्र ग्रहण अशुभ साबित हो सकता है। इन राशियों को किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। साथ ही धनहानि हो सकती है। वहीं इस दौरान इन लोगों को धनहानि हो सकती है। साथ ही सेहत को लेकर भी थोड़ा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही किसी भी प्रकार के निवेश आदि करने से बचें। इसके अलावा वृषभ, सिंह, धनु और मकर राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभ साबित हो सकता है। इस समय इन राशियों के लोगों को नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार का विस्तार हो सकता है। वहीं आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024