Chandra Grahan 2022 : Lunar Eclipse May 16 2022; हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण का बहुत महत्व होता है। आपको बता दें कि इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगने जा रहा है। जो पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इस दिन वैशाख की पूर्णिमा भी है। इस दिन पवित्र नदियों मेंं दान, स्नान आदि किया जाता है। लेकिन ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए और ऐसे में भगवान की पूजा भी नहीं की जाती है। वहीं सूर्य ग्रहण की तरह यह चंद्र ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा, जिस वजह से सूतक काल मान्य रहीं होंगे। इस ग्रहण का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 4 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह चंद्र ग्रहण शुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं…
चंद्र ग्रहण का समय:
वैदिक पंचांग के अनुसार साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगने वाला है। इस दिन चंद्र ग्रहण का प्रारंभ सुबह 07 बजकर 58 मिनट से हो रहा है। चंद्र ग्रहण का समापन दिन में 11 बजकर 25 मिनट पर होगा।
वृष राशि: आप लोगों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। इस समय आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है।
कर्क राशि : कर्क राशि का स्वामी चन्द्र ग्रह हैं। इसलिए इस राशि पर चन्द्रग्रहण का कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा. कहीं से खुशखबरी मिलने के आसार बन रहे हैं। साथ ही नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं। जिसका आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। इस समय आपको अटके हुए काम भी बन सकते हैं।
सिंह राशि: आप लोगों के लिए चंद्र ग्रहण अनुकूल साबित हो सकता है। साथ ही परिवार में कुछ अच्छी खबरें सुनने मिल सकती हैं लेकिन जल्दबाजी से बचना होगा। इस समय आपको कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपकी ऑफिस में वाहवाही हो सकती है। इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार देखने को मिल सकता है।
धनु राशि: इस राशि को लोगों के लिए यह ग्रहण शुभ साबित हो सकता है। रुके हुए काम में सफलता मिलेगी। नए व्यापार में के योग हैं। साथ ही नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या नौकरी करने वाले लोगों की पदोन्नति हो सकती है। धन वैभव में वृद्धि होगी मां लक्ष्मी की कृपा से धन वर्षा के योग हैं और आर्थिक संकट दूर होंगे।