Chandra Grahan 2022: आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण कई राशियों के जातकों के लिए शुभ हो सकता है। जिससे जातकों को कई लाभ हो सकते हैं।

चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले ही शुरू हो गया है। भारत में चंद्र ग्रहण शाम 5 बजकर 20 मिनट के करीब दिखाई देगा। भारत के अलावा चंद्र ग्रहण कई अन्य देशों में भी दिखाई देगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव की प्रिय राशियों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव अच्छा पड़ सकता है। जातकों को कई काम बन सकते हैं। साथ ही आर्थिक लाभ भी हो सकता है। आइए जानते हैं किन शनि देव की प्रिय राशियों को चंद्र ग्रहण के दौरान क्या लाभ हो सकता है।

तुला राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला राशि शनि देव की प्रिय राशि है। इस राशि के जातकों पर चंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव नहीं होगा। व्यवसाय और नौकरी में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। करियर में भी तरक्की के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि
शनि देव कुंभ राशि के स्वामी है। ऐसे में इस राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण से कोई हानि होने की संभावना नहीं हैं। जातकों की आर्थिक बढ़ोतरी होने के साथ धन लाभ भी हो सकता है। जातकों के कई अधूरे या रूके हुए काम भी इस दौरान पूरे हो सकते हैं।

मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनि देव होते हैं। चंद्र ग्रहण इस राशि के जातकों के लिए लाभप्रद हो सकता है। नौकरी पेशा जातकों को तरक्की मिल सकती है। कई जातकों के इस अवधि में वाहन या संपत्ति भी खरीदने के योग बन रहे हैं।

चंद्र ग्रहण पर राशि के अनुसार करें दान
वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण के दिन राशि के अनुसार दान करना भी बहुत फलदायी होता है। ग्रहण की समाप्ति के बाद गंगा स्नान करना चाहिए, अगर आप गंगा स्नान नहीं कर पा रहे हैं, तो पानी में गंगा जल मिलकर स्नान करना चाहिए। उसके बाद पूरे घर में गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए। उसके बाद अपने इष्ट देव की पूजा करनी चाहिए।