Chandra Grahan: इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई यानि कि आज लगने जा रहा है। जो पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। आज वैशाख की पूर्णिमा भी है। इस दिन पवित्र नदियों मेंं दान, स्नान आदि किया जाता है। लेकिन ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए और ऐसे में भगवान की पूजा भी नहीं की जाती है। वहीं सूर्य ग्रहण की तरह यह चंद्र ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा, जिस वजह से सूतक काल मान्य रहीं होंगे। आइए जानते हैं साल के पहले चंद्र ग्रहण के बारे में पूरी जानकारी और ग्रहण के समय क्या करें और क्या नहीं…
चंद्र ग्रहण लगने का समय:
साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई यानि कि आज को लगने वाला है। इस दिन चंद्र ग्रहण का प्रारंभ सुबह 07 बजकर 58 मिनट से हो रहा है। चंद्र ग्रहण का समापन दिन में 11 बजकर 25 मिनट पर होगा।
चंद्र ग्रहण 2022 का सूतक काल:
साल के पहले चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा क्योंकि यह भारत में दिखाई नहीं देगा। भारत में पूर्णत: सूर्य की उपस्थिति के कारण चंद्र ग्रहण दृश्य नहीं होगा, न ही इसकी मान्यता होगी। यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। वैसे चंद्र ग्रहण के समय में 09 घंटे पूर्व से ही सूतक काल प्रारंभ हो जाता है।
ग्रहण काल में क्या न करें?
-ग्रहण काल में खाना बनाना और खाना दोनों ही वर्जित होता है।
-इस दौरान बाल काटना, नाखून काटना, बाल करना आदि काम भी नहीं किये जाते हैं।
-ग्रहण काल में सोने की भी मनाही होती है।
-मान्यताओं अनुसार गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। क्योंकि ग्रहण की छाया का बुरा प्रभाव गर्भ में पल रहे शिशु पर पड़ने का खतरा रहता है।
-ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को चाकू, कैंची, सुई जैसी नुकीली वस्तुओं का प्रयोग करने से भी बचना चाहिए।
-इस दौरान भगवान की मूर्ति और तुलसी के पौधे को भी स्पर्श नहीं करना चाहिए।
-ग्रहण काल में शारीरिक संबंध बनाने की भी मनाही होती है।
-ग्रहण काल में किसी भी नए काम की शुरुआत न करें।
ग्रहण काल में क्या करें:
-ग्रहण काल में मन ही मन ईश्वर की अराधना करनी चाहिए।
-खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल देने चाहिए।
-ग्रहण के बाद गंगाजल से स्नान कर लेना चाहिए।
-ग्रहण की समाप्ति के बाद स्नान कर घर के पूजास्थल को भी अच्छे से साफ कर लेना चाहिए।
-ग्रहण काल में सूर्य देव के मंत्रों का जप करना चाहिए।
-ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को अपने पास एक नारियल रखना चाहिए।
-ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए ग्रहण खत्म होने के बाद जरूरतमंदों को कुछ न कुछ दान अवश्य करें।