Chandra Grahan 2022: इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है। ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले ही लग जाएगा। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने के कारण इस बार देव दिवाली 7 नवंबर 2022 को मनाई जाएगी।

दो दिन कर सकते हैं दीपदान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान करने से पितरों को मोक्ष मिलता है। साथ ही पितरों की आत्मा को शांति भी मिलती है। इसलिए कार्तिम पूर्णिमा पर दान का विशेष महत्व है।

ग्रहण लगने के कारण इस बार दो दिन दीपदान किया जा सकता है। 6 नवंबर 2022 को चतुर्थी पड़ रही है। ऐसे में 6 नवंबर और 7 नवंबर दोनों दीन दीपदान किया जा सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 7 नवंबर शाम 4 बजकर 18 मिनट से पूर्णिमा तिथि शुरू हो रही है।वहीं चंद्र ग्रहण 8 नंवबर को लग रहा है। इसका सूतक 9 घंटे पहले यानि की सुबह 6.39 बजे से ही ही शुरू हो जाएगा। ऐसे में 8 नवंबर की सुबह सूतक काल शुरू होने से पहले गंगा स्नान किया जा सकता है। साथ ही 9 नवंबर को भी गंगा स्नान किया जा सकता है।

चंद्र ग्रहण 2022 का समय

चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को शाम करीब 5.28 बजे से शुरू होकर शाम7.26 बजे समाप्त होगा।

चंद्र ग्रहण 2022 के दिन न करें ये काम

गर्भवती महिलाओं को ग्रहण नहीं देखना चाहिए। वहीं सूतक काल शुरू होने के बाद पूजा आदि धार्मिक कार्य नहीं करना चाहिए। ग्रहण के समय सोना नहीं चाहिए और भोजन नहीं ग्रहण करना चाहिए।

मेष राशि में लग रहा चंग्र ग्रहण

इस बार चंद्र ग्रहण मेष राशि में लग रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कुछ परेशानियों सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती है।

वृषभ राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

इस राशि के जातकों की आय बढ़ सकती है। वहीं छात्रों को पढ़ाई में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

इस राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण लाभप्रद हो सकता है। इस दौरान जातकों को लाभ हो सकता है। कोई नया कारोबार भी शुरू कर सकते हैं।