चंद्र ग्रहण का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस साल का सूर्य ग्रहण 16 मई (सोमवार) को लगने जा रहा है। जो पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इस दिन वैशाख की पूर्णिमा भी है। यह चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा पर विशाखा नक्षत्र और वृश्चिक राशि में लगेगा। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी पड़ रही है। बुद्ध पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण दोनों परिघ योग में होंगे। ज्योतिष पंचांग के अनुसार ऐसा योग 80 साल बाद बनने जा रहा है। आपको बता दें कि 8 दशक बाद बन रहे इस महासंयोग से 4 राशि वालों को थोड़ा सावधान रहना चाहिए। आइए जानते हैं ये 4 राशियां कौन सीं हैं…

कर्क राशि:  साल के पहले चंद्र ग्रहण पर कर्क राशि के लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। साथ ही संतान पक्ष से कोई परेशानी हो सकती है, क्योंकि संतान की सेहत और करियर के लिहाज से यह ग्रहण शुभ नहीं है। वहीं खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। साथ ही व्यापार में कोई डील फाइनल होते- होते रुक सकती है। वहीं सरकारी कामों में रुकावट आ सकती है।

तुला राशि: साल का पहला चंद्र ग्रहण आप लोगों के लिए शुभ नहीं है। बहुत ज्यादा उत्साह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र या व्यापार में आंख बंद करके किसी पर विश्वास न करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। इस समय वाणी पर थोड़ा संयम रखें, अन्यथा किसी से लड़ाई- झगड़ा हो सकता है।

धनु राशि: किसी वाद-विवाद में पड़ने से धनु राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। साथ ही कोर्ट-कचहरी के मामलों में दिक्कतें बढ़ेंगी। कार्यस्थल पर आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही किसी साथ ही के साथ विवाद भी हो सकता है। इसलिए वाणी पर थोड़ा सयंम रखें, तो बेहतर होगा। व्यापार में मुनाफा कम हो सकता है।

मकर राशि: आप लोगों के लिए चंद्र ग्रहण थोड़ा कष्टकारी साबित हो सकता है। क्योंकि मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है। इसलिए आप लोगों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिए फैसलों के बुरे नतीजे मिलेंगे। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।