Chandra Grahan 2021: साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगने वाला है। इस दिन वैशाख पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा भी है। जिस वजह से इस ग्रहण का विशेष महत्व होगा। ज्योतिष अनुसार ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। लेकिन इस ग्रहण से खासतौर से वृश्चिक राशि के जातक प्रभावित होंगे। क्योंकि चंद्र ग्रहण इसी राशि में लगने जा रहा है। जानिए ग्रहण का किस राशि पर शुभ तो किस पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा…
मेष राशि: आपके ऊपर इस ग्रहण का शुभ प्रभाव पड़ रहा है। आपके सभी काम बनेंगे। हालांकि स्वास्थ्य के लिए ये समय थोड़ा मुश्किल रहेगा लेकिन आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहने के आसार दिखाई दे रहे हैं। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।
वृषभ राशि: स्वास्थ्य को लेकर आपको सतर्क रहना होगा। लेकिन इस दौरान आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। वैवाहिक जीवन में अशांति हो सकती है लेकिन वित्तीय लाभ के लिए अच्छा समय दिखाई दे रहा है। वाद-विवाद से बचें।
मिथुन राशि: आपके लिए भी चंद्र ग्रहण शुभ संकेत दे रहा है। खर्च बढ़ेंगे लेकिन आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी।
कर्क राशि: इस समय आपके मानसिक तनाव काफी ज्यादा रहेंगे। लेकिन नौकरी और व्यापार के लिए ये समय अच्छा रहेगा। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि: सिंह राशि वाले व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। खर्च बढ़ने के भी आसार रहेंगे। हालांकि जो लोग नौकरी के लिए प्रयासरत हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। परिवार से सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि: नौकरी में तरक्की मिलेगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। परिश्रम से धन लाभ मिलेगा। व्यर्थ के खर्चे करने से बचें।
तुला राशि: तुला राशि के जातकों को फिजूल खर्चों से बचना होगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हल्के-फुल्के उतार-चढ़ाव संभव हैं। परिवार में कलह का माहौल बना रहेगा। चंद्र ग्रहण के समय क्या करें और क्या न करें, जानिए सबकुछ
वृश्चिक राशि: स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। वाद-विवाद और मतभेद के संकेत है। आर्थिक नुक्सान हो सकता है इसलिए फिजूल के खर्चों को नियंत्रित करना होगा।
धनु राशि: वाणी पर नियंत्रण रखें। वाद-विवाद से बचें। चंद्र ग्रहण आर्थिक नुकसान के संकेत दे रहा है। शत्रु परास्त होंगे और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मकर राशि: ये चंद्रग्रहण अच्छा साबित होने वाला है। आर्थिक लाभ के लिए अच्छा समय है। पार्टनर के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। अध्ययन कर रहे लोगों को विद्या के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण थोड़ा कष्टदायी साबित होगा। माता की सेहत बिगड़ सकती है। भूमि, वाहन से लाभ मिल सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। चंद्र ग्रहण कितने बजे से होगा शुरू, जानिए कैसे और कहां देखें इसे
मीन राशि: वाद-विवाद से बचें। इस दौरान किसी करीबी रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में अगर फंसे हुए हैं तो विजय प्राप्त होगी।