Chandra Grahan (Lunar Eclipse) 2021 November Date: 19 नवंबर को भारत समेत दुनिया की कई जगहों पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। हिंदू पंचांग अनुसार ग्रहण कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लगेगा। ये साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। चंद्र ग्रहण हो या सूर्य ग्रहण किसी भी ग्रहण से पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। लेकिन इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल नहीं लगेगा। क्योंकि ये एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण हैं जिसका सूतक नहीं माना जाता है। जानिए ये ग्रहण किन तीन राशि वालों की परेशानियां बढ़ाने वाला है।

वृषभ राशि: इस राशि में ही ग्रहण लगने जा रहा है। इसलिए वृषभ वालों को विशेष तौर पर सावधान रहना होगा। शारीरिक कष्ट हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी से धोखा मिल सकता है। कार्यस्थल पर हर काम को सावधानी से करना होगा। इस दौरान किसी खास व्यक्ति से धोखा मिलने के भी आसार रहेंगे।

मेष राशि: मंगल ग्रह की राशि मेष के लिए भी ग्रहण अच्छा नहीं है। इस राशि के लोगों को स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव काफी ज्यादा रहेंगे। आर्थिक हानि होने की संभावना है। धन का निवेश करने से बचें। किसी को उधारी देने से आपका नुकसान हो सकता है। (यह भी पढ़ें- Numerology: दिसंबर में इन बर्थ डेट वाले लोगों पर धन वर्षा होने के मिल रहे संकेत, बढ़ सकती है सैलरी)

सिंह राशि: इस राशि के जातकों को कार्यस्थल पर बेहद सतर्क रहना होगा। हर काम को सावधानी से करनी की सलाह ही जाती है। लंबी यात्रा से बचें। उधारी देने या लेने से बचें। पैसों की बचत करके चलें। नया काम शुरू न करें को अच्छा रहेगा। नौकरी में हानि के संकेत मिल रहे हैं।

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिक तनाव काफी ज्यादा रहने वाले हैं। इस अवधि में पैसों के लेन-देन में बेहद सतर्कता बरतनी होगी। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें। किसी अपने के कारण दुख पहुंच सकता है। (यह भी पढ़ें- लड़कियों के नाम का पहला अक्षर इनमें से एक हो तो वे करियर में हासिल करती हैं ऊंचाइयां)