Chandra Grahan (Lunar Eclipse 2021): आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है, साथ ही आज ही साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी है। भारत में यह चंद्र ग्रहण आंशिक रूप (उपच्छाया) से वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लग रहा, इसलिए इसका कोई सूतक काल मान्य नहीं है। ग्रहण के समय कुछ उपाय अपनाने से आर्थिक संकटों से छुटकारा पाया जा सकता है। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न होती हैं।
धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण के दिन एक ताला खरीद लें। फिर रात के समय उसे चांद की रोशनी में रख दें। सुबह उठकर ताले को उठाकर मंदिर में रख दें। इस उपाय को अपनाने से आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं और कर्ज से भी मुक्ति मिलती हैं।
नौकरी के लिए: जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, वह चंद्र ग्रहण के मौके पर मीठे चावल बनाकर कौवों को खिला दें। इस उपाय को अपनाने से आपको जल्दी नौकरी मिल सकती है। साथ ही ऑफिस से संबंधित समस्याएं भी दूर हो जाएंगी। शास्त्रों के अनुसार यह उपाय करने से घर की दरिद्रता भी दूर होती है।
आर्थिक कष्टों से छुटकारा पाने के लिए: आर्थिक कष्टों से मुक्ति प्राप्त करने के लिए चंद्र ग्रहण के दिन सुबह स्नान करके भगवान का ध्यान करें, फिर सफेद वस्त्र धारण करें। इसके बाद उत्तर दिशा की ओर मुंख करके बैठ जाएं। फिर चमेली के तेल का दीपक जलाएं और सीधे हाथ में रुद्राक्ष की माला लें और उल्टे हाथ में गोमती चक्र लें।
इसके बाद ‘ओम कीली कीली स्वाहा मंत्र’ का 54 बार जाप करें। बाद में गोमती चक्र को एक डिब्बे में बंद करके रख दें। फिर मूंग और हकीक के पांच-पांच दाने लेकर इसी मंत्र का 54 बार फिर से जाप करें। इसके बाद दीपक के सामने हाथ जोड़कर, उसके तेल को डिब्बे में भर दें। फिर इस डिब्बे को अपने कार्य स्थल पर रख लें। इस उपाय को अपनाने से आपको शुभ परिणाम मिलेंगे।
चंद्र ग्रहण के दिन चीटियों को चावल का पीसा हुआ आटा डालने भी लाभदायक माना जाता है। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहता है।