Chandra Grahan 2018, Lunar Eclipse 2018 Today Timings:  आज 31 जनवरी चंद्र ग्रहण हो रहा है। इस दिन ब्लू मून जिसमें चंद्रमा नारंगी रंग का दिखेगा, सुपर मून जिसमें चांद सामान्य से करीब 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत ज्यादा चमकदार दिखाई देगा और तीसरा चंद्र ग्रहण। ये बड़ी खगोलीय घटना करीब 36 वर्षों बाद घटित होगी। आखिरी बार 1982 में ब्लू ब्लड सुपरमून देखने को मिला था। वैज्ञानिकों के अनुसार इस तरह का ट्रिपल लाइनअप 2037 तक देखने को नहीं मिल सकता है। स्काई एंड टेलीस्कोप मैग्जीन के सीनियर एडिटर केली बेटी ने इसे एक एस्ट्रोनॉमिकल ट्रिफेक्टा का नाम दिया है। इस बार का चंद्र ग्रहण यूएस और कनाडा में बुधवार की सुबह और एशिया में बुधवार की रात को देखा जा सकता है।

ब्लू मून पूरे चंद्रमा को कहते हैं, जो हर माह एक बार दिखाई देता है, वहीं वैज्ञानिकों द्वारा सुपर मून की संज्ञा उसे दी गई है जब चंद्रमा अपनी धूरी पर घूमता हुआ पृथ्वी के सबसे करीब होता है। इस फुल ब्लू मून में चांद सामान्य से 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत ज्यादा चमकदार दिखाई देता है। आज इस बड़ी खगोलीय घटना को भारत के इन विभिन्न शहरों में अलग-अलग समय पर देखा जा सकता है।

Chandra Grahan 2018: दिल्ली, यूपी, बैंगलुरू, चेन्नई और अन्य राज्यों में किस समय होगा सूतक काल, जानिए

कलकत्ता- शाम 5 बजकर 16 मिनट
दिल्ली- शाम 5 बजकर 53 मिनट
मुंबई- शाम 6 बजकर 27 मिनट
चैन्नई- शाम 6 बजकर 04 मिनट
हैदराबाद- शाम 5 बजकर 18 मिनट
पुणे- शाम 6 बजकर 27 मिनट
बैंग्लोर- शाम 4 बजकर 21 मिनट
अहमदाबाद- शाम 6 बजकर 21 मिनट

ग्रहण के समय चंद्रमा पृथ्वी की छाया से ढक जाता है जिससे सफेद दिखने वाला चांद लाल या नारंगी दिखाई देता है। लाल रंग सूरज की किरणों के कारण होता है। जब सूरज, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं तब ग्रहण घटित होता है। चंद्र ग्रहण उसे कहा जाता है जब चांद की रौशनी को पृथ्वी पूरी तरह से ढक लेती है यानी सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है।

चंद्र ग्रहण की ये घटना भारत में भी दिखाई देगी, वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वी भारत में ग्रहण शाम 4 बजकर 21 मिनट पर दिखाई देगा। सुपर ब्लू ब्लड मून भारत के समयानुसार 5 बजकर 18 मिनट पर दिखाई देगा। भारत के पश्चिमी भाग राजस्थान में ग्रहण शाम 6 बजकर 21 से 7 बजकर 37 मिनट के बीच दिखाई देगा। भारत में नैनिताल को ग्रहण देखने के लिए सबसे अच्छी जगह माना जा रहा है। नासा ग्रहण का लाइव टेलीकास्ट कैलीफॉर्निया से भारतीय समयानुसार शाम 5 बजकर 30 मिनट से शुरु करेगा।